14 बार फेल हुई थी इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी, फिर सलमान खान की सलाह ने कर दिया ‘चमत्कार’

कृष्णा से शादी के बाद कश्मीरा की प्रेग्नेंसी की जद्दोजहद शुरू हुई. उन्होंने कई बार नैचुरली प्रेग्नेंट होने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं.

Published by Kavita Rajput

Kashmera Shah Pregnancy: कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का नाम टेलीविजन की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है. वह सालों से टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं. उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है जिनमें यस बॉस जैसी फिल्में शामिल हैं. कश्मीरा अपने बोल्ड फोटोशूट और पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. कश्मीरा की शादी टीवी के फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) से हुई है. दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. 

2013 में हुई थी कृष्णा-कश्मीरा की शादी
इन्होंने 2012 में डेटिंग शुरू की थी. फिल्म ‘पप्पू पास हो गया’ के सेट पर इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं. शूटिंग के दौरान और बाद का भी सारा वक्त ये साथ में बिताने लगे थे. जल्द ही इनकी दोस्ती प्यार में बदल गईं और ये कुछ सालों तक लिव इन में रहे. 2013 में इन्होंने अपने रिश्ते को नाम देते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली. कश्मीरा की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने 2007 में ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी लेकिन फिर इनका तलाक हो गया और कश्मीर ने कृष्णा से शादी करके दोबारा अपना घर बसा लिया. 

Related Post

14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी
कृष्णा से शादी के बाद कश्मीरा की प्रेग्नेंसी की जद्दोजहद शुरू हुई. उन्होंने कई बार नैचुरली प्रेग्नेंट होने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं. एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी 14 बार फेल रही जिससे वो बेहद निराश हो गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें, ऐसे में एक दिन सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें सरोगेसी ट्राय करने को कहा. कृष्णा और कश्मीरा ने सलमान की सलाह मानकर सरोगेसी आजमायी और फिर उनके घर में दो जुड़वा बेटों का जन्म हुआ. कश्मीरा और कृष्णा अब अपनी कंप्लीट फॅमिली के साथ बहुत खुश हैं. दोनों अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.  

कश्मीरा का नाम कुछ विवादों से भी जुड़ चुका है. कृष्णा और गोविंदा के झगड़े में भी कश्मीरा का नाम सामने आया था. कहा गया था कि दोनों एक्टर्स के बीच विवाद कश्मीरा के एक कमेन्ट की वजह से ही हुआ था. उन्होंने सोशल मीडिया पर गोविंदा को इशारों-इशारों में शादियों में नाचने वाला एक्टर कह दिया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026