9 साल बाद Bhabi Ji Ghar Par Hain में वापसी करेंगी शिल्पा शिंदे, अंगूरी भाभी के रोल से शुभांगी की होगी छुट्टी!

टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी होने जा रही है. मेकर्स शो को नया लुक देने की तैयारी में हैं और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो सकती है.

Published by Kavita Rajput

चर्चित कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hain) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीवी सीरियल में जल्द ही भाभी जी के रोल में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) वापसी करने वाली हैं. शिल्पा शिंदे इस टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभाती थीं. हालांकि, मेकर से हुई कुछ अनबन के बाद उन्होंने 9 साल पहले इस शो को छोड़ दिया था. इसके बाद से ‘भाबीजी घर पर हैं’ में शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी का रोल निभा रहीं थीं. 

मेकर्स सीरियल को फ्रेश लुक देना चाहते हैं

Related Post

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मेकर्स इस शो को एक फ्रेश लुक देना चाहते हैं. वर्तमान में यह सीरियल काफी मोनोटोनस सा हो चुका है. ऐसे में इस सीरियल्स में ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स शिल्पा शिंदे में संपर्क में हैं. कहा जा रहा है कि बातचीत लगभग फाइनल फेज में है और जल्द ही शिल्पा शिंदे टीवी सीरियल में वापसी कर धमाल मचाती नजर आएंगीं. वहीं, सीरियल के लिए नया सेट भी तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों को बिलकुल ही नया सा लुक और फील मिले.  यदि सबकुछ प्लान के मुताबिक रहता है तो भाबीजी घर पर हैं-2.0 की शूटिंग इसी साल मिड दिसंबर से शुरू हो जाएगी. 

मेकर्स से हुए विवाद के बाद छोड़ दिया था शो 

शिल्पा शिंदे ने ही अंगूरी भाभी के किरदार को घर-घर में पॉपुलर बनाया था. उन्होंने जब यह टीवी सीरियल छोड़ा तब वे अन्घूरी भाभी के किरदार के चलते बेहद पॉपुलर हो चुकी थीं. हालांकि, ऐसा बताया जाता है कि मेकर्स से हुए फीस और कॉन्ट्रैक्ट आदि के विवाद के बाद शिल्पा ने यह टीवी सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था. इसे लेकर खूब विवाद भी हुआ था. शिल्पा के जाने के बाद आनन-फानन में टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी का रोल दिया गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026