बीवी-बच्चे को दूसरे शहर में छोड़, दूसरी पत्नी संग रहता है टीवी एक्टर, जासूस का सनसनीखेज खुलासा

न्या ने हालिया खुलासा एक बड़े टीवी सेलिब्रिटी को लेकर किया है और बताया है कि टीवी इंडस्ट्री के इस बड़े एक्टर की दो पत्नियां हैं.

Published by Kavita Rajput

प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी (Tanya Puri) ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े ही सनसनीखेज खुलासे किए हैं. हाल ही में रेडियो होस्ट और फिल्म समीक्षक सिद्धार्थ कानन (Siddharth Kannan) के पॉडकास्ट में तान्या ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े खुलासे किए. तान्या ने हालिया खुलासा एक बड़े टीवी सेलिब्रिटी को लेकर किया है और बताया है कि टीवी इंडस्ट्री के इस बड़े एक्टर की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी और एक बच्चे के होते हुए भी इसने दूसरी शादी की और दूसरी पत्नी को उसके इस रिलेशन के बारे में लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं थी.  जब इस एक्टर की दूसरी वाइफ ने उनसे संपर्क किया तब सारा सच सामने आया. 

अलग-अलग शहरों में रहती हैं दोनों पत्नियां 

Related Post

तान्या बताती हैं इस पॉपुलर टीवी एक्टर ने पहली वाइफ के होते हुए दूसरी शादी की थी. जिससे शादी हुई वो भी एक एक्ट्रेस हैं जिन्हें ये नहीं पता था कि पति पहले से शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया है. मजेदार बात ये है कि ये टीवी एक्टर अपनी दूसरी पत्नी के पैसों से पहली पत्नी और बच्चे को पैसे भिजवाता था. तान्या बताती हैं कि इस टीवी एक्टर की पहली पत्नी किसी दूसरे शहर में रहती हैं जहां ये अपनी पहचान छिपाकर जाता था और दूसरे नाम से रहता था. 

 पहली वाइफ को पता था सबकुछ

तान्या बताती हैं कि एक्टर की पहली वाइफ को ये अच्छी तरह से पता था कि पति ने दूसरी शादी की है. यहां तक कि उनका बच्चा भी इस बारे में जानता था लेकिन ये दोनों चुप थे. जब इस पूरे मामले के बारे में एक्टर की दूसरी पत्नी को पता चला तब उन्होंने अपनी डिग्निटी के खातिर इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026