कौन है ‘दिया और बाती हम’ के सूरज राठी की रियल वाइफ, खूबसूरती में संध्या राठी को देती हैं मात, देखें फोटोज

Anas Rashid Wife Heena Iqbal: ‘दिया और बाती हम’ के सूरज राठी यानी अनस राशिद अब लाइमलाइट से दूर सादगी भरी जिंदगी जी रहे हैं. क्या आप उनकी असली वाइफ को जानते हैं, अगर नहीं तो आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Anas Rashid Wife Heena Iqbal: टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ ने लोगों को एक ऐसी जोड़ी दी, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. सूरज राठी और संध्या बींदणी की केमिस्ट्री ने हर घर में अपनी खास जगह बनाई थी. जहां संध्या एक मजबूत और समझदार आईपीएस अधिकारी के रूप में नजर आईं, वहीं सूरज का शांत, सहयोगी बन लोगों के दिलों में बस गए. शो के खत्म होने के बाद भले ही ये जोड़ी स्क्रीन से दूर हो गई, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें अब भी ताजा हैं. खासकर सूरज राठी का किरदार निभाने वाले अनस राशिद की निजी जिंदगी में आए बदलाव लोगों के लिए हमेशा दिलचस्प रहे हैं.

अनस राशिद ने अपने करियर में कई धारावाहिकों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘दिया और बाती हम’ से ही मिली. उनका किरदार इतना फेमस हुआ कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा सूरज राठी के नाम से पहचानने लगे. हालांकि, शो के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली और एक शांत, पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दी. आज वे लाइमलाइट से दूर रहकर सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं.

अरेंज मैरिज से शुरू हुई नई कहानी

अनस राशिद की निजी जिंदगी भी किसी कहानी से कम नहीं है. उनकी मुलाकात हीना इकबाल से परिवार के माध्यम से हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए समय लिया और धीरे-धीरे उनका रिश्ता मजबूत होता गया. आखिरकार साल 2017 में दोनों ने सादगी भरे समारोह में शादी कर ली. उनके रिश्ते की खासियत दिखावे से दूर, आपसी समझ और सहयोग में नजर आती है.

Related Post

A post shared by AnasRashid (@anasrashidactor)

 उम्र का फासला 

हीना इकबाल, अनस राशिद से लगभग 14 साल छोटी हैं, लेकिन इस उम्र के अंतर ने कभी उनके रिश्ते को प्रभावित नहीं किया. दोनों के बीच की समझ और तालमेल इतना मजबूत है कि ये फर्क उनके रिश्ते के सामने महत्वहीन लगता है. यही कारण है कि उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है.

हीना इकबाल भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी सादगी और सुंदरता अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती है. हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों में उनका सिंपल और पारंपरिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हुई.

फैंस के दिलों में आज भी खास जगह

अनस राशिद और हीना इकबाल की जोड़ी में एक अलग ही अपनापन और सादगी झलकती है. उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और फैंस उन्हें आज भी रियल लाइफ में सूरज और संध्या की परफेक्ट जोड़ी मानते हैं. यही वजह है कि लोग इस कपल पर अपना भरपूर प्यार लुटाते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026