Bigg Boss 19: मालती चहर पर भड़के सलमान खान, इस बात से नाराज़ होकर लगाई क्लास

प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान को मालती की कुछ हरकतें बिलकुल रास नहीं आ रही हैं जिनमें से कुछ हरकतें तान्या को नीचा दिखाने से जुड़ी हैं.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  में इस बार वीकेंड का वार काफी रोचक होने वाला है. सलमान खान इस बार सभी प्रतिभागियों की चुन-चुनकर क्लास लेते नजर आयेंगे जिसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चहर (Malti Chahar) भी शामिल हैं. मालती इस बार सलमान खान के निशाने पर कई वजहों से हैं. वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान मालती से खासे नाराज़ भी नज़र आ रहे हैं. 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

तान्या के खिलाफ उगला था ज़हर 
प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान मालती की क्लास लगाते दिख रहे हैं. उन्हें मालती की कुछ हरकतें बिलकुल रास नहीं आ रही हैं जिनमें से कुछ हरकतें तान्या को नीचा दिखाने से जुड़ी हैं. मालती ने पिछले दिनों तान्या के बारे में शो के बाकी प्रतिभागियों से कई बातें कही थीं. उन्होंने ये कहा था कि तान्या एडल्ट टॉय का बिजनेस करती थीं. वह शॉर्ट ड्रेस भी पहनती थीं और घर में सती सावित्री बनने का नाटक करती हैं. सलमान ने मालती की इसी वजह से क्लास लगाई. 

उन्होंने मालती से कहा कि वो बाहर की दुनिया की बातें घर में आकर बता रही हैं जो कि रूल्स के खिलाफ है. सलमान ने मालती को एक और वजह से टोका और कहा कि वो दूसरे लोगों के खिलाफ कुछ भी कहें तो ठीक है लेकिन जब सामने वाला इसका जवाब दे तो वो उनसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं होता. सलमान ने मालती की इस सिचुएशन पर डायलॉग मारते हुए कहा, भाग मालती भाग. सलमान की ये बातें सुनकर मालती का चेहरा उतर गया. अब देखना ये है कि सलमान की फटकार के बाद मालती घर में गेम खेलने की अपनी स्ट्रेटजी में क्या बदलाव करती हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026