Bigg Boss 19: कैप्टन बनते ही प्रणित मोरे की हुई शो से छुट्टी, सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में खुलासा किया कि प्रणित मोरे को मेडिकल इश्यूज के चलते शो छोड़ना पड़ रहा है.

Published by Kavita Rajput

कंट्रोवर्शियल रियलटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से इस बार एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया. होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में खुलासा किया कि प्रणित मोरे को मेडिकल इश्यूज के चलते शो छोड़ना पड़ रहा है. सलमान ने बताया कि प्रणित को मेडिकल अटेंशन की जरूरत है. उनकी देखरेख बिग बॉस के घर के अंदर संभव नहीं है जिसकी वजह से उन्हें शो बीच में छोड़ना पड़ेगा. सलमान ने ये भी खुलासा किया कि प्रणित कम वोट्स के चलते एलिमिनेट नहीं हुए हैं. सलमान ने कहा, मुझे प्रणित की मेडिकल रिपोर्ट्स मिली हैं, उनकी देखरेख बिग बॉस के घर में संभव नहीं है इसलिए उन्हें शो छोड़ना पड़ेगा. प्रणित हाल ही में घर के कैप्टन बने थे और अचानक से सलमान के उनके तबियत को लेकर हुए खुलासे ने सबकी नींद उड़ा दी. 

शो में दोबारा होगी प्रणित की वापसी?

Related Post

अभिषेक,अश्नूर और मृदुल की वजह से नौ लोग एविक्ट हो चुके हैं मगर प्रणित शो छोड़ रहे हैं, इसलिए आज कोई और शो से बाहर नहीं होगा. सलमान के इस खुलासे के बाद घर में सन्नाटा छा गया.अश्नूर और अभिषेक ने सलमान से पूछा कि क्या प्रणित शो में वापसी करेंगे तो सलमान ने इसका साफ जवाब नहीं दिया. वहीँ, मालती चहर, गौरव खन्ना और बाकियों को प्रणित का अचानक से शो छोड़कर जाना ठीक नहीं लगा. 

फैंस को हुई प्रणित की चिंता
इधर सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रणित मोरे को लेकर चिंतित नजर आए. कइयों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की तो कुछ ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें इस सीजन का सबसे जेनुइन और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बताया. एलिमिनेशन एपिसोड खत्म होते ही सोशल मीडिया पर GetwellsoonPranit, ComebackStrongerPranit जैसे हैशटैग्स भी ट्रेंड करने लगे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026