Bigg Boss 19: घर से बेघर हुए अभिषेक बजाज, अश्नूर के नहीं थमे आंसू, नीलम गिरी की भी हुई शो से छुट्टी

दोनों के एलिमिनेशन से घरवालों को तगड़ा झटका लगा. जब सलमान ने दो एलिमिनेशन होने की घोषणा की तो घर में सन्नाटा छा गया.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार (Weekend ka Vaar) में इस बार घरवालों को डबल झटका लगा. इस बार घर से दो कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया. अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और नीलम गिरी (Neelam Giri) शो से एलिमिनेट हो गए. दोनों के एलिमिनेशन से घरवालों को तगड़ा झटका लगा. जब सलमान ने दो एलिमिनेशन होने की घोषणा की तो घर में सन्नाटा छा गया. घर के कैप्टन प्रणित मोरे पिछली बार तबियत खराब होने की वजह से अपने पावर का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे. उन्हें अश्नूर कौर, अभिषेक और नीलम के बीच में से किसी एक को सुरक्षित करने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने अश्नूर को सेव कर लिया और अभिषेक-नीलम को एलिमिनेट होने दिया. 

अश्नूर के नहीं थमे आंसू

Related Post

अभिषेक का नाम सुनते ही अश्नूर अपने आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं. अभिषेक उन्हें चुप करवाते रहे और कहा, क्या हुआ जो मैंने ट्रॉफी नहीं जीती, मैंने दिल जीते और तुम विनर हो. तुम्हें ट्रॉफी लानी होगी और घर में किसी पर भरोसा नहीं करना है. इसके जवाब में अश्नूर रोते हुए कहती हैं, मेरा घर में बस केवल एक ही कनेक्शन था.

तान्या भी हुईं इमोशनल

उधर तान्या मित्तल भी नीलम के एलिमिनेट होने से इमोशनल हो जाती हैं. नीलम घर से जाने से पहले बाकी घरवालों और ऑडियंस का आभार प्रकट करती हैं. सभी घरवाले नीलम की तारीफ करते हैं कि वो बहुत अच्छा खेलीं. नीलम तान्या को गले लगाकर कहती हैं, बाहर जाकर तुझे ब्लॉक करने वाली हूं. बाद में गौरव खन्ना और अमाल मलिक प्रणित से कहते हैं कि उन्हें लगता है कि अभिषेक को एलिमिनेशन से बचाया जाना था.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026