बिग बॉस 19 में छलका कुनिका का दर्द, बोलीं-दो शादियां टूटी लेकिन तलाक में फूटी कौड़ी नहीं ली

हाल ही में बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुनिका ने अपनी शादी टूटने और बेटे को सिंगल मदर के तौर पर बड़ा करने को लेकर खुलकर बात की है.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट और 90 के दशक की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपन रही हैं. उन्होंने पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा खुलकर बात की है और चाहे अफेयर हो या शादियां, कभी कुछ छुपाया नहीं है. हाल ही में बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुनिका ने अपनी शादी टूटने और बेटे को सिंगल मदर के तौर पर बड़ा करने को लेकर खुलकर बात की है. 

कुनिका बोलीं, दो शादियां की लेकिन…
शहबाज़, नीलम से बातचीत में कुनिका ने बिग बॉस में कहा, मैंने अपनी लाइफ में दो अमीर लोगों से शादी की. पहला वाला बहुत अमीर और दूसरा वाला भी बहुत अमीर, पर मैंने डिवोर्स के लिए एक पैसा नहीं लिया. पहले वाले को मैंने बोला, मुझे मेरा बच्चा चाहिए. दूसरे वाले को भी मैंने बोला कि मैं अपना बच्चा रखती हूं, तुम अपना पैसा रखो. उसकी वजह से क्या हुआ न मुझे बहुत स्ट्रगल करना पड़ा लाइफ में…

Related Post

कुनिका ने आगे कहा, जैसे मेरे बेटे ने साइकिल माँगा था तो ऐसे सोचा कहां से साइकिल लाऊं, दो महीने तक सोचा, फिर कमाया, फिर खर्चे से बचाया फिर साइकिल के लिए पैसे निकाला, और मुझे बुरा लगता था कि मेरे डिसीजन की वजह से मेरे बच्चे को जो चाहिए उसको नहीं मिल रहा, बाप के साथ होता तो उसको सबकुछ मिलता. मुझे अंदर बहुत तकलीफ होती थी. तो मैं ये सारी लड़कियों को सलाह देती हूं कि तुम पैसे देख के शादी करो, ये मेरी सीख है. इंटेलीजेंट लड़की बनो. 

कुमार सानू से था अफेयर
बता दें कि कुनिका का दो शादियों के अलावा प्लेबैक सिंगर कुमार सानू से अफेयर भी था. ये अफेयर सालों तक चला और तब कुमार सानू शादीशुदा थे. कुनिका और कुमार सानू ने शादी नहीं की लेकिन इनका लिव इन रिलेशनशिप था. कुनिका से ब्रेकअप के बाद सानू ने दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया था.   

Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026