Bigg Boss 19: 90+ कैमरों की नजरों में घिरा है बिग बॉस हाउस- आखिर क्यों नहीं होती इन 2 जगहों की रिकॉर्डिंग?

Bigg Boss 19 Camera : 'बिग बॉस 19' का शो काफी मजेदार चल रहा है. हर वक्त घर में हो रही चीजें कैमरे में कैद हो जाती है और कुछ भी नहीं छिपता है. क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस हाउस में कितने कैमरे है-

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19 Camera : ‘बिग बॉस 19’ ने अपने तीसरे हफ्ते में कदम रख लिया है और जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है. हर एपिसोड में नया ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स के बदलते रिश्ते और उनका व्यवहार लोगों को लगातार बांधे हुए हैं. इस दिलचस्पी के पीछे एक बड़ा कारण है- बिग बॉस हाउस में मौजूद हाई-टेक कैमरों की फौज, जो हर पल की निगरानी करती है.

100 से ज्यादा कैमरों का इस्तेमाल

शो में कोई झूठ न बोले और कंट्रोल बनाए रखने के लिए बिग बॉस हाउस में 100 से भी ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं. हालांकि, इस सीजन में इस्तेमाल हो रहे कैमरों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बिग बॉस 18’ में 107 कैमरे और ‘बिग बॉस 17’ में 80 से ज्यादा कैमरे लगाए गए थे. इन कैमरों को इस तरह से प्लेस किया जाता है कि घर के किसी भी कोने में कोई बात छुपी न रह जाए.

कहां नहीं है कैमरे की नजर?

भले ही पूरा घर कैमरों की नजर में हो, लेकिन बिग बॉस हाउस में दो ऐसी जगहें हैं जहां कैमरे नहीं लगाए जाते- स्मोकिंग जोन और बाथरूम. इन दोनों जगहों पर कंटेस्टेंट्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए विजुअल रिकॉर्डिंग नहीं की जाती. हालांकि, यदि कोई कंटेस्टेंट इन जगहों पर जाता है, तो उसे माइक साथ लेकर जाना जरूरी होता है, ताकि बातचीत रिकॉर्ड हो सके.

Related Post

कैमरा टेक्नोलॉजी

बिग बॉस हाउस में सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि कैमरा क्वालिटी और तकनीक भी शो की निगरानी को असरदार बनाते हैं. यहां स्पीड डोम, पीटीजेड (पैन-टिल्ट-ज़ूम) और क्यूब कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ कैमरे जानबूझकर विजिबल होते हैं ताकि कंटेस्टेंट्स को उनकी मौजूदगी का एहसास हो, वहीं कुछ कैमरे बेहद चालाकी से छुपाए जाते हैं, ताकि असली भावनाएं और नेचुरल बातचीत कैप्चर की जा सके.

हर सीजन में बदलती है रणनीति

हर नए सीजन के साथ घर का डिजाइन और जरूरतें बदलती हैं और उसी के अनुसार कैमरों की संख्या और प्लेसमेंट भी तय की जाती है. सलमान खान और कई पूर्व कंटेस्टेंट्स ने भी ये बात कही है कि शो में “कुछ भी छुपा नहीं रह सकता”, क्योंकि कैमरे हर पल हर मूवमेंट पर नजर बनाए रखते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026