‘परवरिश पर मत जाना!’- अशनूर और फरहाना की भिड़ंत से हिला घर, पहाड़ों की सैर करेंगी तान्या मित्तल

Bigg Boss 19 : 'बिग बॉस 19' में कैप्टन फरहाना और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस हुई. रैंकिंग टास्क में विवाद बढ़ा. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फरहाना अशनूर को टारगेट कर रही हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टन फरहाना और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस हुई। रैंकिंग टास्क में विवाद बढ़ा। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फरहाना अशनूर को टारगेट कर रही हैं।

Bigg Boss 19 : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो का हर एपिसोड ड्रामा, इमोशन और टकराव से भरपूर होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में घर की नई कैप्टन बनी फरहाना भट्ट के फैसलों ने पूरे घर का माहौल गरमा दिया. खासतौर पर जब उन्होंने अशनूर कौर, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना को सबसे कम रैंक दिए, तो विवाद शुरू हो गया.

कैप्टेंसी टास्क से बिगड़ी बात

एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने सभी घरवालों को असेंबली हॉल में बुलाया और फरहाना को सभी कंटेस्टेंट्स की काबिलियत के आधार पर उन्हें रैंक देने का टास्क दिया. यहां पर उन्होंने अपने फैसलों से कई लोगों को नाराज कर दिया.

गौरव खन्ना के बारे में फरहाना ने कहा, “अपने शब्दों को जुबान पर लाएं, जो भी आप सोचते हों.” वहीं मृदुल के बारे में उन्होंने कहा, “इस घर में इनका मकसद बिना कुछ किए आगे बढ़ना है.” लेकिन सबसे तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब बात अशनूर कौर पर पहुंची.

अशनूर और फरहाना की बहस

जैसे ही फरहाना ने अशनूर को “सबसे बड़ी पाखंडी” कहा, माहौल गर्म हो गया. अशनूर ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, “पाखंडी आप हैं, मैं नहीं.” इसी बीच फरहाना ने अशनूर की परवरिश पर भी टिप्पणी कर दी, जिस पर अशनूर ने गुस्से में चेतावनी दी, “परवरिश पर तो जाओ ही मत.” बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर निजी आरोप तक लगाने लगे.

Related Post

सोशल मीडिया पर भी गर्म है माहौल

इस एपिसोड के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग का मानना है कि फरहाना जानबूझकर अशनूर को उकसा रही हैं, ताकि उन्हें घर से बाहर किया जा सके. वहीं कुछ लोग फरहाना के ईमानदार फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं।,

बाकी घरवालों की हलचल

इस बीच एक पल में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक से कहा कि शो के बाद वे पहाड़ों पर घूमने जाएंगे, साथ में नीलम और बसीर को भी ले जाएंगी. वहीं आवेज दरबार को सबसे कम वोट मिले और वे शो से बाहर हो चुके हैं.

घर में बचे कंटेस्टेंट्स

अब घर में बचे कंटेस्टेंट्स हैं: गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी.

 ‘बिग बॉस 19’ का ये सीजन हर दिन नए ट्विस्ट ला रहा है. फरहाना और अशनूर की बहस ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. आने वाले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये लड़ाई और गहराएगी या सुलह की कोई राह निकलेगी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026