Bigg Boss 19: आवेज़ दरबार का फूटा गुस्सा, बोले-मालती से रिश्ते पर झूठ बोल रहे अमाल मलिक

आवेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमाल की पोल खोलते हुए लिखा, अमाल ने सिर्फ बातें ही ट्विस्ट नहीं की..उसने मेरे बारे में भी झूठ बोला है.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से बाहर हुए कंटेस्टेंट आवेज़ दरबार ने अमाल मलिक (Amaal Malik) पर हमला बोला है. आवेज़ ने कहा कि अमाल मालती चहर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर झूठ बोल रहे हैं. आवेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमाल की पोल खोलते हुए लिखा, अमाल ने सिर्फ बातें ही ट्विस्ट नहीं की..उसने मेरे बारे में भी झूठ बोला है. 

मालती के केस में भी वो गलत कहानी सुनकर क्लीन बनने की एक्टिंग कर रहा है. वो क्लेम कर रहा है कि मालती सिर्फ पांच मिनट मिली थी जबकि रियलटी ये है कि ये दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं…फिर भी शो में..हम एक-दूसरे को नहीं जानते का ड्रामा…बिलकुल क्लियर है, अमाल झूठ बोल रहा है और डबल गेम खेल रहा है. और ईमानदारी से कहूँ तो शहबाज़ और नीलम का रिएक्शन भी एकदम एक्सपोज हो गया. अमाल के सामने इनकी हिम्मत ही नहीं पड़ती कुछ बोलने की…बस चुपचाप देखते रहते हैं. पूरे एपिसोड में सबका डबल स्टेंडर्ड दिख गया है.

 

Related Post

बता दें कि अमाल ने शो में खुलासा किया था कि बिग बॉस 19 में आने से पहले उनका एक रिलेशनशिप था लेकिन वह लड़की कौन थी, इसके बारे में वह कुछ रिविल नहीं करेंगे. बाद में अमाल ने ही बताया कि घर के बाहर वह मालती चहर से पांच मिनट के लिए मिले थे.

इसपर मालती भड़क गईं और उन्होंने कहा कि पांच मिनट के लिए नहीं वह अमाल से घर के बाहर टच में थीं. मिली भी थीं और फ़ोन या चैट पर उनसे बात भी हुई थी.अमाल ने उन्हें मिलकर गाने भी सुनाए थे और अब वह पांच मिनट की मीटिंग का झूठ बोल रहे हैं. मालती ने ये भी कहा था कि उनके पास अमाल की चैट मौजूद हैं और वो दो मिनट में उन्हें एक्सपोज़ कर सकती हैं. दोनों की बहस से लोग कयास लगा रहे हैं कि मालती और अमाल रिलेशनशिप में रह चुके हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026