Bigg Boss 19 में छलका अमाल मलिक का दर्द, बोले-करोड़ों के कर्ज में डूबा था परिवार, ऐसे किया गुजारा

अमाल ने बताया कि उनका परिवार एक समय भारी कर्जे में डूब गया था जिससे उबरना उनके और परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया था.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक (Amaal Malik) ने हाल ही में अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि उनका परिवार एक समय भारी कर्जे में डूब गया था जिससे उबरना उनके और परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया था. अमाल ने अपने स्ट्रगलिंग डेज याद करते हुए कहा, मुझे याद है जब मैं किसी तरह एकता कपूर की पार्टी में एक्सेस पा सका. इंडस्ट्री में कॉन्टेक्ट्स बनाना आसान नहीं है तो मैंने अपने इस दोस्त से रिक्वेस्ट की जो कि असिस्टेंट डायरेक्टर था. मैंने कहा कि किसी तरह मुझे पार्टी में अंदर जाने का मौका दिलवा दे. जब मैं पार्टी में एंटर हुआ तो सब अपने में मस्त थे.एक सीनियर राइटर ने मुझे देखा और मेरी शर्ट पकड़कर पूछा कि मैं पार्टी में कैसे आया?मैंने कहा, मैं एक दोस्त के साथ आया हूं.उन्होंने मुझे खींचा और कहा कि एक साल के बाद, वो अपनी लाइफ का सबसे बड़ा गाना लिख रहे होंगे और तब उन्होंने मुझे उनसे मिलने को कहा,मुझे आज भी वो दिन याद है. 

पिता का नाम नहीं किया इस्तेमाल 
अमाल ने आगे कहा, मैंने कभी भी काम पाने के लिए अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं किया. मैं अपना कीबोर्ड लेकर घूमता रहता था और काम पाने की कोशिश में लगा रहता था. एक दिन मैं किसी से मिला और मैंने उन्हें लिफ्ट में अपने चार गाने सुनाए, उसके बाद उन्होंने मुझसे मेरा इंट्रोडक्शन मांगा. 

मैंने उन्हें कहा कि मैं म्यूजिशियन हूं और गाने बनाना चाहता हूं. उन्होंने मुझे कहा कि वो रोमांटिक गाने नहीं चाहते तो मैंने उन्हें सूरज डूबा है…गाना सुनाया. मैं उन्हीं राइटर से दोबारा मिला जो मुझे पार्टी में मिले थे. इस तरह से मुझे रणबीर कपूर की फिल्म में पहला गाना मिला और मैंने पापा को बताया. 

4 करोड़ के कर्ज में डूबे थे घरवाले
अमाल ने आगे कहा, उस समय, हमारे ऊपर करीब 3.5-4 करोड़ का लोन था और हमारे अंकल या किसी और ने हमारी मदद नहीं की. मेरे दादाजी काफी सीरियस थे और अस्पताल में एडमिट थे क्योंकि उन्हें डर था कि हम लोन कैसे चुका पाएंगे. अरमान ने बताया कि तब उन्होंने वॉइस ओवर करके 15-20 हजार रुपए कमाए और गुजारा किया. अमाल ने कहा, वो काफी मुश्किल समय था और हमारा घर और कार तक बेचने की नौबत आ गई थी.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026