Anupama Today Episode 5th November: प्रेम-राही का टूट जाएगा रिश्ता! वसुंधरा ने शाह फैमिली को नीचा दिखाने के लिए चली चाल

Anupama Aaj ka Episode: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और राही झगड़ते नजर आ सकते हैं. वहीं, वसुंधरा भी शाह फैमिली को नीचा दिखाने के लिए नई चाल चलती नजर आएगी.

Published by Prachi Tandon

Anupama 5th November Episode: अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में कहानी इमोशनल टर्न लेती नजर आने वाली है. जहां एक तरफ अनुपमा, ईशानी को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाएगी. वहीं, दूसरी तरफ माही का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं लेता है. अनुपमा इन सब चीजों में फंसकर रह जाएगी और परेशान होगी. अनुपमा को परेशान देखकर हंसमुख उसे सलाह देगा. लेकिन, अनुपमा कहेगी कि आखिर वह कैसे सब छोड़ दे, अंश-परी-माही और ईशानी एक दूसरे से लगातार लड़ते रहते हैं. कभी अंश परिवार का सहारा हुआ करता था अब घर भी लौटना नहीं चाहता है. 

गौतम की चाल में फंस जाएगा कोठारी परिवार!

कोठारी फैमिली के बिजनेस पर कब्जा करने के लिए एक बार फिर गौतम अपनी चाल चलेगा. वह इन्वेस्टर्स को इंप्रेस कर लेगा, जिसके बाद वह पैसा लगाने के लिए राजी हो जाएंगे. वहीं, इस बात का फायदा माही उठाएगी और पराग के सामने कहेगी कि जब अंश इस मामले को देख रहा था तब इन्वेस्टर्स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे. लेकिन, अब गौतम की वजह से फायदा हो रहा है. इसके बाद पराग भी गौतम की तारीफ करता है, जिसपर अंश हैरान रह जाता है.

शाह फैमिली को नीचा दिखाने के लिए चाल चलेगी वसुंधरा

कोठारी मेंशन में वसुंधरा माही और गौतम की शादी की तैयारियां शुरू कर देती है. वह अंश को सारी तैयारियां संभालने की जिम्मेदारी देती है. वहीं, पराग-गौतम और प्रेम को बिजनेस से जुड़ी चीजें संभालने की बात सुनाती है. यह सुनकर अंश हैरान रह जाता है. इसके बाद वसुंधरा, माही और गौतम के साथ शाह हाउस पहुंच जाती  है. शाह फैमिली के लोग वसुंधरा और माही-गौतम को देखकर हैरान रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें: मां-बेटे…12 साल छोटी अश्नूर संग अभिषेक की नजदीकियों का कुनिका ने उड़ाया मजाक, एज गैप पर कही ऐसी बात

Related Post

प्रेम और राही के बीच होगी जोरदार बहस

कोठारी फैमिली में बार-बार गौतम से कंपेयर होने की वजह से अंश नाराज हो जाता है. नाराजगी में आकर वह प्रार्थना से भी गुस्से में पूछता है कि क्या उसे भी शादी करने का पछतावा है. यह सुनकर प्रार्थना परेशान हो जाती है. वहीं, दूसरी तरफ प्रेम और राही के बीच भी जबरदस्त बहस होती है. दरअसल, बिजनेस में इन्वेस्टरों पर नेगेटिव इंप्रेशन की वजह से प्रेम परेशान हो जाता है. लेकिन, राही उसे माही-गौतम और परी के बीच चल रही समस्याओं पर ध्यान देने के लिए कहती है. जिसके बाद प्रेम अपना आपा खो देता है और राही पर चिल्लाने लगता है. 

प्रेम का यह रवैया देखकर राही परेशान हो जाती है और सवाल करती है कि ऐसा क्यों हो रहा है. इतना ही नहीं, अनुपमा के आज के एपिसोड में अंश-प्रार्थना और माही-गौतम के बीच भी बहसबाजी होती है.  

ये भी पढ़ें: कई लड़कियों से मशहूर एक्टर के संबंध, पत्नी ने करवाई जासूसी तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026