Anupama Today Episode 12th November: अनुपमा की होगी सिट्टी-पिट्टी गुम, प्रेम में दिखी ‘वनराज’ की झलक

Anupama Aaj Ka Episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम का गुस्सा फूटता दिखाई देगा, जिसके बाद अनु के हाथ-पैर फूल जाएंगे. इतना ही नहीं, माही की शादी के बाद शाह फैमिली एक बार फिर शहनाईयां बजती दिखाई देंगी.

Published by Prachi Tandon

Anupama 12th November Spoiler: अनुपमा सीरियल की कहानी में एक बार फिर नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. आज के एपिसोड में जहां एक तरफ परी गुस्से में आकर राजा को तलाक देने से मना कर देगी. इतना ही नहीं, वह राजा पर धोखा देने का आरोप भी लगाएगी. ऐसे में अपनी बेटी को संभालने के लिए किंजल आएगी. लेकिन, परी अपनी जिद्द पर अड़ जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ प्रेम का बदला रवैया और गुस्सा देख अनुपमा की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी. 

परेशान किंजल को समझाएगी अनुपमा

परी की हालत देख किंजल परेशान हो जाएगी और अनुपमा से मदद मांगेगी. किंजल कहेगी कि उसके लिए सबकुछ संभालना मुश्किल हो रहा है. तब अनुपमा कहेगी कि वह अकेली नहीं है और पूरा शाह परिवार उसके साथ है. इतना ही नहीं, वह किंजल को समझाएगी कि बेटों की गलतियों को परिवार माफ कर देता है लेकिन, बहू की छोटी-मोटी गलतियां भी नजरअंदाज नहीं की जाती हैं. 

माही देगी गौतम को सरप्राइज

वहीं, शादी के बाद माही खुद को सातवें आसमान पर महसूस करती है और प्यार में दीवानी होकर गौतम के लिए कमरा सजाती है. जैसे ही गौतम कमरे में कदम रखता है वह हैरान रह जाता है. तब माही उससे चिकिनी चुपड़ी बातें करती है और कहती है वह उसके लिए कुछ खास करना चाहती थी. माही की बातें सुनकर गौतम वादा करता है कि वह उसकी जिंदगी को खुशहाल बना देगा. गौतम साथ ही माही को अपनी बातों में फंसाता है और परी के बारे में बात करने लगता है.

माही कहती है कि परी ने राजा से बिना सोचे-समझे और ऐश की जिंदगी काटने के लिए शादी की है. इतना ही नहीं, माही यह भी कहती है कि उसके अलावा किसी और को भी कोठारी परिवार की इज्जत और बिजनेस की चिंता नहीं है. माही अपनी बात पूरी करती हुई कहती है कि गौतम को एक पॉवरफुल पॉजिशन मिलना चाहिए और इसके लिए वह पराग को कैसे भी करके मना लेगी. तब माही की बातें सुनकर गौतम चालाकी वाली हंसी हंसता है.

गौतम की धोखाधड़ी से पर्दा उठाएगी राही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि माही की बातों में आकर पराग गौतम को कोठारी बिजनेस का सीईओ बनाने का फैसला लेता है. तभी राही आ जाती है और पराग को रोक देती है. साथ ही बताती है कि गौतम ने बिजनेस में धोखाधड़ी की है. लेकिन, प्रेम उसे बोलने से रोकता है. हालांकि, राही और अंश मिलकर गौतम का सच सबके सामने ला देते हैं. 

Related Post

गौतम की धोखाधड़ी की बात सुनकर माही का पारा हाई हो जाता है और वह राही पर इल्जाम लगाती है कि वह गौतम से जलती है. तब पराग कहता है कि अगर राही का दावा झूठा निकला तो वह उसे छोड़ेगा नहीं. वहीं, गौतम अगर गलत साबित हुआ तो उसे भी सजा मिलेगी. तब गौतम झूठ बोलता है और कहता है कि असल में प्रेम ने धोखाधड़ी की है. यह सुनकर राही और अंश हैरान रह जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: Dharmendra को हर महीने सरकार से मिलती है पेंशन! किस वजह से ‘ही-मैन’ को मिल रही खास सुविधा?

अनुपमा की सिट्टी-पिट्टी होगी गुम!

अनुपमा के अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राही के सच बताने पर प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. वह राही पर अपना गुस्सा निकालेगा, जिसे देखकर अनुपमा चौंक जाएगी. उसे प्रेम के गुस्से में वनराज की झलक दिखाई देगी. यह देखकर अनुपमा की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी और उसे प्रेम-राही के बीच की स्थिति परेशान कर देगी. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को कहा गद्दार, किए अश्लील इशारे, घर में मचा कोहराम

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026