Categories: मनोरंजन

Tara Sutaria की लव लाइफ का नया चैप्टर, Veer Pahariya संग पहली तस्वीर हुई वायरल

Tara Sutaria-Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने गणेश चतुर्थी पर वीर पहारिया संग इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। आदर जैन संग ब्रेकअप के बाद अब तारा की लव लाइफ और करियर दोनों सुर्खियों में हैं।

Published by Shraddha Pandey

Tara-Veer Together On Insta: इस साल की गणेश चतुर्थी बॉलीवुड के लिए कई कारणों से खास रही। फिलहाल, हम बात कर रहे हैं तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की, जिन्होंने पहली बार वीर पहारिया (Veer Pahariya) के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही, उन्होंने ये साफ कर दिया कि दोनों का रिश्ता अब पब्लिक हो चुका है। ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी तारा और उनके साथ मुस्कुराते वीर की झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

तारा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक अभिनेता आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आए, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता टूट गया। उनके ब्रेकअप ने खूब सुर्खियों बटोरीं। उस ब्रेकअप के बाद तारा को अक्सर लो-की प्रोफाइल में देखा गया। लेकिन हाल के महीनों में वीर पहारिया के साथ उनकी नज़दीकियों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी। इटली वेकेशन से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक, दोनों के रिश्ते की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Bigg Boss 19 : पहले ‘वीकेंड के वार’ पर Salman Khan ने ली तान्या मित्तल की क्लास, इस कंटेस्टेंट पर भी बरसा कहर

2019 से किया तारा ने डेब्यू

करियर की बात करें तो तारा ने साल 2019 में Student of the Year 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे Marjaavaan और Ek Villain Returns जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। हालांकि, अब वे अपनी अगली फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups से नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। वहीं, वीर पहारिया भी अक्षय कुमार स्टारर Sky Force से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं।

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

कपल ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद 

गणपति बप्पा की तस्वीर के साथ सामने आया यह खास पल न सिर्फ उनकी आस्था को दर्शाता है, बल्कि तारा और वीर की नई प्रेम कहानी की झलक भी दिखाता है। फैंस के लिए यह पोस्ट किसी सरप्राइज से कम नहीं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रिश्ता लंबे समय तक टिकेगा या यह सिर्फ एक खूबसूरत शुरुआत है?

ईशा देओल के Ex पति को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया तापमान

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

WWE इतिहास का सबसे डरावना मैच, जब अंडरटेकर ने ‘बिग बॉस मैन’ को फांसी पर लटकाया; जानें पूरी कहानी

The Undertaker: 'द डेडमैन' अंडरटेकर ने भले ही WWE से रिटायरमेंट ले लिया है. लेकिन…

February 2, 2026

सस्ती थाली, बड़ा दिल! अरिजीत सिंह का रेस्टोरेंट ₹40 में परोस रहा है खाना; यहां देखें पूरी मेनू लिस्ट

Arijit Singh Retirement: 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके…

February 2, 2026

बर्फ की चादर में कश्मीर, फिर बर्फबारी की चेतावनी; जानें कल का मौसम कैसा रहेगा

Snowfall in Jammu Kashmir: कश्मीर में हाल ही में हुई बर्फबारी ने यहां की खूबसूरती…

February 2, 2026