नहीं टली यश स्टारर ‘टॉक्सिक’, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट, इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म

फिल्म के प्रोडक्शन बैनर्स में से एक केवीएन प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट से पर्दा उठाया है और बताया है कि फिल्म का शेड्यूल बिलकुल सही चल रहा है. कोई डिले नहीं है.

Published by Kavita Rajput

KGF स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. माना जा रहा था कि फिल्म की रिलीज टल सकती है लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट रिविल करके उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. 

मार्च 2026 में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
फिल्म के प्रोडक्शन बैनर्स में से एक केवीएन प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए लिखा, 140 दिन बाकी हैं. टॉक्सिक द मूवी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी 19/03/2025 को. 

Related Post

इसके अलावा टॉक्सिक टीम ने कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि फिल्म का शेड्यूल बिलकुल सही चल रहा है. पोस्ट प्रोडक्शन और VFX का काम अप्रैल 2025 में ही शुरू हो गया था जब यश ने मुंबई में फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू की थी. टॉक्सिक की फिल्मिंग का फाइनल स्ट्रेच बेंगलुरु में चल रहा है और जनवरी 2026 से फिल्म के प्रमोशन भी शुरू कर दिए जाएंगे. 

‘लव एंड वॉर’ से नहीं होगा क्लैश
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट जानबूझकर खास त्यौहारों के आसपास रखी गई है. मार्च में गुड़ी पड़वा, उगादी जैसे फेस्टिवल होंगे और तब लोग छुट्टियों के चलते बॉक्सऑफिस की तरफ खिंचे चले आयेंगे.बता दें कि पहले टॉक्सिक के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब वह जून 2026 तक रिलीज होगी. मेकर्स का तर्क है कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 40 दिन पीछे चल रहा है जिससे फिल्म पूरी होने में वक्त लगेगा.इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026