Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका-विजय ने जीत लिया फैंस का दिल, 21 शहरों में बांटी जाएगी मिठाई; 16 मंदिरों में भंडारे का इंतजाम

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को सात फेरे ले लिए. इस खुशी के मौके पर दोनों ने अपने फैंस के लिए मिठाई और खाने का भी इंतजाम कर दिया है.

Published by Preeti Rajput

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में 26 फरवरी 2026 को शादी की है. इनकी शादी के बाद अब 4 मार्च को रिसेप्सन होने वाला है. इस खुशी के पल में दोनों ने अपने प्यारे फैंस के लिए खास इंतजाम किया है. जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका देशभर में मौजूद फैंस के लिए मिठाई और खाना भेजेंगे. शनिवार को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने शहरों की लिस्ट भी पोस्ट की है, जहां वह मिठाई के ट्रक भेजने वाले हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा कि वह पूरे भारत में कई जगहों पर खाना डोनेट भी करने वाले हैं. 

फैंस के लिए भेजी जाएंगी मिठाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के नोट में लिखा कि इस देश के खूबसूरत लोगों के लिए, आप लोग हमेशा हमारी जर्नी और प्यार का हिस्सा रहने वाले हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमें सच में बहुत खुशी देगा और भारत सब कुछ कैसे मनाता है? मिठाई और खाने के साथ 1 मार्च को हम अपनी जिंदगी के इस बड़े पल को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए देश भर में प्यार और मिठाई से भरे ट्रक भेज रहे हैं. हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान भी कर रहे हैं. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं, प्यार के सात…विजय और रश्मिका.

जारी की शहरों की लिस्ट

 दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मिठाई बांटी जाएंगी. कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ मंदिरों में अन्नदान भी किया जाएगा. 

रश्मिका और विजय की शादी

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने गुरुवार, 26 फरवरी, 2026 को हुई थी. कपल में उदयपुर के बाहरी इलाके में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे, जो खूबसूरत अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है. अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका और विजय दोनों ने एक-दूसरे को नोट भी लिखे. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Difference between Zakat and Fitra: जकात और फितरा में क्या है अंतर, जानिए किसे, कब और कैसे देना चाहिए

Difference between Zakat and Fitra: रमजान केवल रोज़ा और नमाज़ का महीना नहीं है, बल्कि…

March 1, 2026

Rashmika mandanna wedding: विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी शादी के बाद दिखेगी पहली बार, रानाबली में दिख रही है दोनों की खास केमिस्ट्री

Rashmika mandanna wedding: राहुल संक्रित्यन निर्देशित नई तेलुगु फिल्म रानाबली में रियल-लाइफ कपल विजय देवरकोंडा…

March 1, 2026

Maharashtra Blast: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भयानक धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर घायल; तबाही का खौफनाक मंजर

Maharashtra Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टी में हुए धमाके में रविवार…

March 1, 2026