रजनीकांत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कहा- ‘धनुष’ को भी नहीं छोड़ेंगे

Rajinikanth-Dhanush Get Bomb Threats: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और उनके पूर्व दामाद धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसको लेकर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों के घरों की तलाशी ली है.

Published by Sohail Rahman

Rajinikanth-Dhanush Get Bomb Threats: दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और उनके पूर्व दामाद धनुष को उनके घरों पर बम से हमला करने की धमकी मिली है. एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों अभिनेताओं को एक धमकी भरा ईमेल भेजा, जिसके बाद पुलिस ने उनके घरों की तलाशी ली. तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को ईमेल मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि रजनीकांत और धनुष के घरों पर बम रखे गए हैं.

रजनीकांत को मिली धमकी (Rajinikanth receives threat)

चेन्नई के तेनाम्पेट की पुलिस के अनुसार रजनीकांत के घर पर धमकी भरा पहला ईमेल 27 अक्टूबर को सुबह करीब 8:30 बजे मिला था. इसको लेकर एक पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जब हमने उनसे संपर्क किया, तो हमें बताया गया कि उन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद की जरूरत नहीं है. उसी दिन शाम 6:30 बजे दूसरा धमकी भरा ईमेल भेजा गया, और रजनीकांत की टीम ने फिर से सुरक्षा जांच करने से इन्कार कर दिया.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

मुझे कम पैसे मिलते थे-‘द फैमिली मैन’ की एक्ट्रेस ने मेल स्टार्स की ज्यादा फीस पर कही ऐसी बात

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा (This was revealed in the police investigation)

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार ईमेल मिलने के बाद तेनाम्पेट पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा जांच के लिए रजनीकांत के घर पहुंची. इसको लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के सुरक्षा गार्डों का भी बयान सामने आया है. सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति विस्फोटक रखने के लिए घर में नहीं घुसा था, इसलिए यह महज एक अफवाह ही रही होगी. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर ईमेल में बताए गए कई अन्य लोगों के घरों की भी जांच की, जिससे यह बात साफ हो गई कि यह महज एक अफवाह थी.

धनुष ने पुलिस सहायता लेने से किया इन्कार (Dhanush refused to take police help)

इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता धनुष को भी उसी दिन बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला था. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, धनुष ने भी इस मामले में पुलिस सहायता लेने से इन्कार कर दिया. पिछले कुछ हफ्तों से देखा जा रहा है कि कई प्रमुख हस्तियों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इसको लेकर पुलिस अधिकारी का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध पुलिस ईमेल पर नजर रख रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

हे प्रभु! चिरंजीवी के साथ भी AI ने कर दिया खेल, पोर्न साइट पर वायरल हुए सुपरस्टार के Video

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026