Spirit प्रोमो में प्रभास को कहा- ‘इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार’, भड़क गए SRK के फैंस

23 अक्टूबर को प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का ऑडियो प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया है.

Published by Kavita Rajput

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का 23 अक्टूबर को जन्मदिन था. इस मौके पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने उनके फैंस को एक शानदार तोहफा दिया. संदीप ने प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) का ऑडियो प्रोमो रिलीज किया. इस ऑडियो प्रोमो में फिल्म के स्टार्स की आवाज़ सुनाई दी और स्क्रीन पर फिल्म की कास्ट का खुलासा किया गया. फिल्म में प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी नज़र आयेंगे. 

संदीप रेड्डी ने प्रभास को बताया-सबसे बड़ा सुपरस्टार
ऑडियो प्रोमो प्रभास के फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है लेकिन शाहरुख़ खान के फैंस को इससे जरुर मिर्ची लग गई है. ऑडियो प्रोमो की स्क्रीन पर उन्हें एक चीज़ ऐसी दिख गई है जो उनके गले नहीं उतर रही है. दरअसल, प्रोमो में स्क्रीन पर प्रभास को इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताकर इंट्रोड्यूस किया गया है जो कि शाहरुख़ खान के फैंस को रास नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस बात की वजह से प्रभास और शाहरुख़ के फैंस भिड़ गए हैं. प्रभास के फैंस उन्हें इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहे जाने पर बेहद खुश हैं, वहीं शाहरुख़ के फैंस का कहना है कि शाहरुख़ के अलावा इंडिया में अब कोई सुपरस्टार नहीं है. 

एसआरके के एक फैंस ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पिरिट का प्रोमो टाइटल कार्ड शेयर करते हुए लिखा, भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार? कोशिश अच्छी है लेकिन इंडिया से मोरक्को तक, बादशाह केवल एक ही है और वो है शाहरुख़ खान.एक ने प्रभास को ट्रोल करते हुए मीम शेयर किया जिसमें लिखा था, घंटे का सुपरस्टार.

प्रभास के फैंस ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत हैं कि संदीप रेड्डी वांगा जो कह रहे हैं, वो बिलकुल सही है. प्रभास के एक अन्य फैन ने लिखा, ये पोस्टर देखने के बाद मुंबई में कुछ लोगों को आज रात नींद नहीं आएगी. 

दीपिका पादुकोण ने छोड़ दी थी फिल्म 
बता दें कि स्पिरिट अगले साल फरवरी तक फ्लोर पर जाएगी. फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नज़र आएंगी जो कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में भी नजर आई थीं. तृप्ति से पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थीं लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी.   

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026