Dhanush के मैनेजर ने एक्ट्रेस से की गंदी डिमांड, रोल के बदले दिया ऐसा घिनौना ऑफर

मान्या ने खुलासा किया कि अन्य आर्टिस्ट्स की तरह श्रेयस ने उन्हें भी धनुष के नए फिल्म प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अप्रोच किया और फिर उनसे कुछ ऐसी डिमांड कीं जो कि उन्हें आपत्तिजनक लगीं.

Published by Kavita Rajput

फिल्म इंडस्ट्री में एक और कास्टिंग काउच के मामले ने हलचल मचा दी है. टेलीविजन एक्ट्रेस मान्या आनंद (Manya Anand) ने काम के बदले गलत डिमांड करने का आरोप लगा दिया है. मान्या ने जिस शख्स पर आरोप लगाए हैं, उसे साउथ सुपरस्टार धनुष का मैनेजर बताया जा रहा है जिसका नाम श्रेयस है. मान्या ने खुलासा किया कि अन्य आर्टिस्ट्स की तरह श्रेयस ने उन्हें भी धनुष के नए फिल्म प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अप्रोच किया और फिर उनसे कुछ ऐसी डिमांड कीं जो कि उन्हें आपत्तिजनक लगीं. 

एक्टर के साथ इंटीमेट होना पड़ेगा

Related Post

मान्या ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में करते हुए कहा, श्रेयस ने मुझे छह महीने पहले कॉल के जरिए संपर्क किया और धनुष की फिल्म में बड़ा रोल देने की बात कही. उसने कहा, मान्या, धनुष सर ने तुम्हारा काम देखा है और वो तुम्हें फिल्म में लेना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कुछ लिए एडजस्टमेंट करने पड़ेंगे, कुछ कमिटमेंट्स तुम्हारी तरफ से…मान्या से जब इस बारे में और पूछा गया तो उन्होंने कबूल लिया कि मैनेजर ने उन्हें एक्टर के साथ फिजिकल इंटीमेसी की डिमांड रखी थी जिसे उन्होंने सीधे मना कर दिया. मान्या बोलीं, मैंने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि मैं ऐसा नहीं करुँगी, ऐसा नहीं होगा..इसके बाद न कोई कॉल आई, न ऑडिशन. एक साल तक कुछ नहीं हुआ.

मान्या ने की अपील

मान्या ने कहा कि वह इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से गुजारिश करना चाहती हैं कि ऐसे मुद्दों को सामने लाएं ताकि ऐसे लोगों का पर्दाफाश हो सके और अवेयरनेस आए जिससे इंडस्ट्री में बदलाव हो सके. बता दें कि मान्या ने सन टीवी के सीरियलवनाथाई पोला’ में काम किया.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026