Categories: मनोरंजन

Kiara Advani: ऐसे ही नहीं कियारा ने किया हां! 7 समंदर पार ले जाकर सिद्धार्थ ने दिया खास तोहफा, तब जाकर शादी के लिए मानी अदाकारा

Kiara Advani: लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां हम सबका चहीता कपल कियारा आडावणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दो से तीन हो गए हैं। जी हां दोनों अब माता-पिता बन चुके हैं।

Published by Heena Khan

Kiara Advani: लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां हम सबका चहीता कपल कियारा आडावणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दो से तीन हो गए हैं। जी हां दोनों अब माता-पिता बन चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कियारा ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी कि वो ओर सिद्धार्थ अब पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं अब उनके घर एक नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। जैसे ही ये खबर सामने आई, हर तरफ बस इन्हें ही लेकर चर्चा है। तो आइए जान लेते हैं इनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

पहली बार कब मिले दोनों

वैसे तो कहा जाता है कि दोनों की लव स्टोरी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि ये दोनों पहली बार साल 2018 में ही मिल लिए थे। जी हां फिल्म ‘लस्ट स्टोरी’ की रैपअप पार्टी में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। आपको बता दें, करण जौहर इस फिल्म के डायरेक्टर्स में शामिल थे और उन्होंने ही सिद्धार्थ को पार्टी में बुलाया था। आपको बता दें, कियारा इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं थी। इस दौरान वो भी वहां पहुंची हुई थीं।

जानिए कब हुई शादी

इस पार्टी के बाद दोनों अक्सर एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे। वहीं जब दोनों ‘शेरशाह’ में एक साथ नजर आए तो दोनों की जोड़ी फैंस को काफी भा गई। आपको बता दें, इस फिल्म के बाद दोनों और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गए और एक दूसरे के साथ नजर आने लगे। उसके बाद पब्लिक में भी दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई। वहीं फिर 7 फरवरी 2023 को दोनों ने एक दूसरे से शादी की और जीवन साथी बन गए।

Sidharth-Kiara Films: कौन सी थी सिद्धार्थ और कियारा की पहली फिल्म? कहां से शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

यहां किया प्रोपोज

शायद ही आप ये बात जानते हो कि एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी को अपने परिवार के साथ भारत से लगभग 5900 KM दूर इटली ले गए। इस ट्रिप पर दोनों ने जमकर मजे किए। इसके बाद दोनों ने साथ खाना खाया फिर सिद्धार्थ ने घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया। सिद्धार्थ ने उन्हें ये कहकर प्रपोज किया था, “दिल्ली का सीधा-साधा लड़का हूं” कियारा ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया और अब दोनों एक खूबसूरत कपल के तौर पर देखे जाते हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026