Shehnaaz Gill Ikk Kudi release postponed: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ (Ikk Kudi release postponed) को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के मेकर्स ने ‘इक कुड़ी’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। यह फैसला पंजाब में आई भीषण बाढ़ के कारण लिया गया है। भारी बारिश के कारण पंजाब (Punjab Flood) के कई इलाकों में पानी भर गया है। यहां तक की हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ गया है। लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है और किसानों की फसलें भी नष्ट हो चुकी है।
Shehnaaz Gill की फिल्म हुई स्थगित
दरअसल शहनाज गिल की यह फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है। इस बात की जानकारी, शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर दी है। पोस्टर शेयर कर बयान में कहा गया है कि- टीम ने गंभीर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस मुश्किल समय में हमारी पूरी टीम लोगों के साथ खड़ी है। साथ ही प्रभावित लोगों की मदद करने की भी हम सब कोशिश कर रहे हैं।
Bigg Boss 19 में Neelam Giri ने लगाया हॉटनेस का तड़का, पलंग तोड़ डांस कर फ्लोर पर लगाई आग
बाढ़ ने पंजाब में मचाया कोहराम
पोस्टर में लिखा गया कि- इक कुड़ी की पूरी टीम ने फिल्म की रिलीज़ को 31 अक्टूबर 2025 तक स्थगित करने का फैसला किया है। पंजाब के कई इलाकों में अप्रत्याशित और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, हम मानते हैं कि इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने लोगों के साथ खड़े रहना हमारी ज़िम्मेदारी है। इक कुड़ी फिल्म टीम विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के संपर्क में है और ईश्वर की कृपा से, पंजाब का समर्थन करने की पूरी कोशिश करेगी। हम पंजाब के साथ खड़े हैं।
23 जिले बाढ़ से प्रभावित
इस फिल्म को अमरजीत सिंह सरोन ने लिखा और निर्देशन किया है। इस फिल्म के निर्माता कौशल जोशी, अमरजीत सिंह सरोन और शहनाज हैं। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा रिलीज की जाएगी। बता दें कि पंजाब में बाढ़ ने 23 जिलों को प्रभावित किया है।

