Categories: मनोरंजन

Shraddha Kapoor And Rahul Mody Video: बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग मिलकर फ्लाइट में चुपके से श्रद्धा कपूर कर रही थी कांड! फिर बन गया वीडियो, देख रवीना टंडन हुईं गुस्से से लाल, कह दी ऐसी बात

Shraddha Kapoor And Rahul Mody Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर फिल्म लेखक राहुल मोदी के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है।

Published by

Shraddha Kapoor And Rahul Mody Video:  बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर फिल्म लेखक राहुल मोदी के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर एक फ्लाइट की क्रू मेंबर ने चुपचाप रिकॉर्ड किया। वीडियो में श्रद्धा और राहुल एक फ्लाइट के अंदर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों फोन स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं, और इस दौरान उनकी निजता में बिना इजाजत दखल दिया गया। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है, जिसके बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस पर नाराजगी जताई है।

रवीना  टंडन ने शेयर किया पोस्ट

रवीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये निजता का खुला उल्लंघन है। क्रू मेंबर को अच्छी तरह पता होना चाहिए कि बिना सहमति किसी का वीडियो बनाना गलत है। इससे क्रू की प्रोफेशनल छवि को नुकसान पहुंचता है।” उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की निजी जिंदगी का सम्मान करना जरूरी है, चाहे वे कितने भी फेमस क्यों न हों। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक रील शेयर की थी, जिसमें ट्रेंडिंग म्यूजिक पर नजर आईं। दिलचस्प बात यह रही कि इस वीडियो में उनके पीछे कुर्सी पर बैठे राहुल मोदी को फैंस ने तुरंत पहचान लिया। इससे उनके अफेयर की चर्चाओं को और हवा मिली।

क्या है वर्कफ्रंट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। राजकुमार राव के साथ इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और इसका तीसरा भाग साल 2027 में रिलीज किया जाएगा।

A post shared by India Forums (@indiaforums)

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026