Categories: मनोरंजन

Ranbir Kapoor movie: पंडितों से लिखवाए जा रहे Ramayana के डायलॉग… 4000 करोड़ होंगे खर्च, रिलीज से पहले लीक हुए फिल्म के कई सीक्रेट?

Ramayana Movie: बॉलीवुड अब देश की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म यानी रामायण लेकर आ रहा है। मेकर्स ने इस फ़िल्म को सही दिशा देने के लिए पंडितों की मदद ली। फिल्म के हर सीन और हर डायलॉग के लिए मेकर्स ने प्राचीन ग्रंथों के जानकारों और पंडितों की मदद ली।

Published by

Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड अब देश की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म यानी रामायण लेकर आ रहा है। इससे जुड़ी कई जानकारियां और अनजानी बातें सामने आने लगी हैं। जिससे फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है। फिल्म का पहला इंट्रोडक्शन टीज़र रिलीज़ हो गया है। जिसमें फिल्म के मुख्य किरदारों की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी और इसका बजट लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है।

लेकिन फिल्म का इतना महंगा बजट यूँ ही हवा में नहीं है। फिल्म के लिए ज़बरदस्त तैयारियाँ की गई हैं और इसे पूरी तरह से परफेक्ट बनाने की कोशिश की गई है। इसकी बारीक बारीकियों का ध्यान रखा जा रहा है। आलम यह है कि फिल्म में रणबीर कपूर के डायलॉग पंडितों ने लिखे हैं। फिल्म को लेकर यह दिलचस्प जानकारी सामने आई है जो बताती है कि रामायण को बनाने में न सिर्फ़ अरबों रुपये खर्च हुए हैं, बल्कि कितनी मेहनत भी की गई है।

पंडितों ने रणबीर के लिए लिखे संवाद

रामायण एक ऐसा काव्य ग्रंथ है जिसे हर हिंदू न सिर्फ़ अपने माथे पर धारण करता है, बल्कि अपने जीवन और आचरण में अपनाने की कोशिश भी करता है। इस रामायण पर हमेशा से फ़िल्में बनती रही हैं। लेकिन रामानंद सागर के धारावाहिक के घर-घर में हिट होने के बाद इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा, तो लोगों ने फिर से टीवी पर रामायण को बड़ी संख्या में देखा।

इसके बाद रामायण पर कई धारावाहिक आए। बड़े बजट की फ़िल्में भी आईं। लेकिन जो जादू रामानंद सागर की रामायण में देखने को मिलता था, वो देखने को नहीं मिला। अब इस पर एक और फ़िल्म आ रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म को लेकर ताज़ा रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि इसकी तैयारी 10 सालों से चल रही थी। और मेकर्स ने रणबीर के संवादों के लिए पंडितों से भी सलाह ली थी।

Related Post

आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है। टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इस फ़िल्म को सही दिशा देने के लिए पंडितों की मदद ली। फिल्म के हर सीन और हर डायलॉग के लिए मेकर्स ने प्राचीन ग्रंथों के जानकारों और पंडितों की मदद ली। ऐसा इसलिए किया गया ताकि इतने बड़े और पुराने इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो और हर सीन अपने आप में एक संदेश दे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इसकी तैयारी लगभग एक दशक पहले से ही की जा रही थी।

Shahrukh Khan और Priyanka Chopra का मोस्ट रोमांटिक सॉन्ग “Aaj Ki Raat को रीक्रिएट करेंगे रणविर सिंह और कृति सेनन?, खबर सुन फैंस हो रहे…

कैसे होंगे रामायण के कलाकार?

रामायण के कलाकारों की बात करें तो, जहाँ रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन जटायु के किरदार को अपनी आवाज़ देंगे और यश को रावण का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। रवि दुबे लक्ष्मण का और अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। भगवान हनुमान का किरदार सनी देओल के पास आया है। फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी। इसका पहला भाग साल 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होगा।

शूटिंग सेट पर दर्दनाक हादसा! ‘Dacoit’ के एक्शन सीन ने मचाया हंगामा, Adivi Sesh और Mrunal Thakur को लगी चोट

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026