Categories: मनोरंजन

नहीं रहे ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे, Prem Sagar के निधन से घर में पसरा मातम, राम-लक्ष्मण ने जताया दुख

Prem Sagar Passed Away: 'रामायण' फेम रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। रामायण में राम-लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी ने शोक जताया है।

Published by Preeti Rajput

Prem Sagar Demise At 84: ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) का निधन हो गया है। वह डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। उन्होंने आज 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। प्रेम सागर के निधन पर  ‘रामायण’ के राम और लक्ष्मण ने दुख जाहिर किया है।

दोपहर तीन बजे किया गया अंतिम संस्कार 

एनडीटीवी को सूत्रों के मुताबिक, प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया था। वह 84 साल की उम्र के थे। सूत्रों के हवाले से पता लगा कि रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया है।

अरुण गोविल ने जताया दुख

प्रेम सागर के निधन पर ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने दुख जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुँचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांती 

Related Post

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

खतरनाक बीमारी की चपेट में आई Bigg Boss की ये खूबसूरत हसीना, बप्पा से मांगी अपनी सलामती की दुआ

कई पॉपूलर शोज बना चुके हैं प्रेम सागर

बता दें कि प्रेम सागर ने इंडस्ट्री को कई हिट सीरियल दिए हैं। उन्होंने टीवी का फेमस शो अलिफ लैला भी डायरेक्ट किया था। इसके साथ ही वह कामधेनु गौमाता, काकभुशुंडी रामायण और हम तेरे आशिक है जैसे पॉपूलर शो बना चुके हैं। प्रेम सागर पुणे के 1968 बैच के स्टूडेंट रहेथे। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी में एक मजबूत बेस बना लिया था।  

बीफ का सेवन करता है Salman Khan का परिवार, खुद सलीम खान ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: Prem Sagar

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026