पहली पत्नी को याद कर रोते दिखे Pawan Singh, दूसरी पत्नि के लिए कहा- कुत्ते से भी प्यार हो जाता है

Pawan Singh Emotional After Remembering His First Wife: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) के चलते खूब चर्चा में बने हुए हैं, एक्टर को लोग शो में काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नि को लेकर बात की है और शो में वो बेहद इमोशनल होते दिख रहे हैं।

Published by chhaya sharma

Pawan Singh In Rise and Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में धमाल मचा रहे हैं। शो के एपिसोड के क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस भी पवन सिंह को शो में काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कंटेस्टेंस से बातचीत करते दिखें। हाल ही में जब शो के कंटेस्टेंट अर्जुन ने पवन सिंह से शादी को लेकर सवाल किया, तो पावन सिंह ने जवाब दिया वो देवी थी. 

पहली पत्नी को याद करते हुए इमोशनल

रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” (Rise and Fall) में कंटेस्टेंट अर्जुन ने पवन सिंह से शादी को लेकर बात की तो, एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को याद और इस दौरान वो इमोशनल हो गए। पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी पहली पत्नी को देवी बताते हुए कहा- मेरी शादी हुई थी, लेकिन फिर मेरी दुनिया उजड़ गई, क्योंकिमेरी पत्नी ने 3 महीने में हमें अलविदा कह दिया, उन्होंने खुदकुशी कर ली थी, खैर वो तो देवी थी और मैंने उन्हें खो दिया.’

Related Post

लव लाइफ को लेकर पवन सिंह ने कही बात

रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” (Rise and Fall) में लव लाइफ के बारे में बात करते हुए पवन सिंह (Pawan Singh)  ने कहा, ‘ वही कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ यानी कोई ओर आया. वो कहते हैं ना कि किसी के साथ काम करो या फिर किसी जानवर को भी घर में रखो तो उससे भी लगाव हो जाता है और ऐसे ही क्लोजनेस हो गई थी। लेकिन परिवार वालों को ये सब ठीक नहीं लगा और उन्हें लगा की ये सब गलत है। वहीं अब वो जिंदगी बसी तो उसमें भी धक्का लग गया और अब मेरी शादी  तलाक पर चल रही है.’

शुभांकर मिश्रा के एक पुराने पॉडकास्ट में भी किया जिक्र

बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह (Pawan Singh)  ने शुभांकर मिश्रा के एक पुराने पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पहली पत्नी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि-  ऐसी मुमकिन नहीं है कि वो देवी (पहली पत्नी) मुझे दोबारा मिल जाए. अब वो इस दुनिया में नहीं है, उन्हें खुदकुशी की थी।

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026