Categories: मनोरंजन

Panchayat 5 Story Leaked? नीना गुप्ता ने किया चौंका देने वाला बड़ा खुलासा, “हक्के-बक्के” रह गए फैंस

Panchayat 5 Story Leaked: क्या सच में लीक हो गई सीरीज पंचायत 5 की कहानी? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत में “मंजू देवी” का रोल प्ले करने वाली दिग्गज और बोल्ड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पंचायत सीरीज के फैंस को हक्का-बक्का कर दिया है।

Published by chhaya sharma

Panchayat 5 Story Leaked: क्या सच में लीक हो गई सीरीज पंचायत 5 की कहानी? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत में “मंजू देवी” का रोल प्ले करने वाली दिग्गज और बोल्ड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पंचायत सीरीज के फैंस को हक्का-बक्का कर दिया है। नीना गुप्ता ने बताया कि पंचायत सीरीज के सीजन 5 की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है। 

नीना गुप्ता ने किया पंचायत सीजन 5 को लेकर बड़ा खुलासा

हाल ही में एक्ट्रेंस नीना गुप्ता और पंचायत सीरीज के राइटर चंदन कुमार ने IANS से खास बातचीत के दौरान पंचायत सीरीज से जुड़ी कई बाते शेयर की, इस इंटरव्यू में पंचायत के सीरीज 5 का भी जिक्र किया गया। वहीं इस खास बातचीत के दौरान पंचायत की टीम से 3 बड़े सवाल पूछे गए पहला चुनाव कौन जीतेगा? दूसरा, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी कितनी आगे जाएगी? तीसरा, क्या सचिव जी परीक्षा पास कर पाएंगे? इन सभी सवालो के जवाब के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं नीना गुप्ता के बायान ने पंचायत सीरीज के सीजन 5 का बज और भी ज्यादा बड़ा दिया।

पंचायत सीरीज के सीजन 5 की स्क्रिप्ट हुई लीक

IANS से खास बातचीत के दौरान इन सवालों के जवाब देते हुए पंचायत सीरीज के राइटर चंदन कुमार ने कहा- ‘तीन सवालों के अलावा और एक और बड़ा सवाल यह है कि प्रधान जी को गोली किसने मारी? मुझे लगता है इन सभी सवालों से ही हमारा सीजन अच्छा बना और इन सभी के सवाल का जवाब आपको सीजन 5 में मिलेगा। इस दौरान बातचीत को आगे बढ़ाते हुए “मंजू देवी” यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने चुनाव जीतने की संभवाना पर बात करते हुए कहा, ‘स्क्रिप्ट लीक हो गई. अगला सीजन देखने के लिए तैयार रहो, क्योंकि कहानी पहले ही लीक हो चुकी है.’

Related Post

पंचायत सीजन 4 की कहानी ने जीता लोगों का दिल

बता दें कि पंचायत सीजन 4 हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और इस सीरीज ने अपनी शानदार कहानी से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। पंचायत सीजन 4 में दर्शकों को कुछ सवालों के जवाब मिलते हैं, लेकिन सीरीज कुछ नए सवाल भी छोड़ जाती है। वहीं अब सीजन 5 भी देखना काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें दर्शकों को अपने कई सवालों के जवाब भी मिलेंगे। ‘पंचायत’ सीरीज साल 2020 में शुरु हुई थी। इसकी कहानी  गांव की पृष्ठभूमि पर बनी है।इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, दुर्गेश कुमार, रघुवीर यादव, चंदन राय, सानविका और अशोक पाठक जैसे बेहतरीन कलाकार मौजूद है।

“Don 3” Latest Update: जल्द शुरू होगी ‘डॉन 3′ की शूटिंग! अपनी हॉटनेस बिखेरने आएंगी ये एक्ट्रेस, नाम सुनते ही फैंस हुए क्रेजी

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026