‘उसके 1% बराबर नहीं’, बार-बार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेना शेहबाज को पड़ा भारी, सलमान ने जमकर लताड़ा

Salman Khan Slams Shehbaz Badesha: सलमान खान ने शेहबाज बदेशा को बार-बार सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वोट पाने के लिए करना गलत है. साथ ही, शेहबाज को ईमानदारी से गेम खेलने की सलाह दी.

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss Controversy: ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के ताजा वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर अपनी सख्त होस्टिंग से घरवालों को आईना दिखाया. इस बार निशाने पर थे शेहबाज बदेशा, जिन्हें सलमान ने साफ-साफ कहा कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का इस्तेमाल कर वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं.

सलमान ने शेहबाज से सीधे कहा, “मैं तुम्हें एक बात बताना चाहता हूं, सिद्धार्थ ने इस शो में सब कुछ अपने दम पर किया था. उसने कभी किसी का नाम नहीं लिया. और, तुम्हारा गेम उसके गेम के सामने एक प्रतिशत भी नहीं है. तो उसके फैंस तुम्हारा साथ क्यों देंगे?”

सलमान खान का ये बयान सुनकर घर का माहौल कुछ देर के लिए गंभीर हो गया. उन्होंने शेहबाज से यह भी पूछा कि क्या उन्हें सच में लगता है कि अगर सिद्धार्थ आज जिंदा होते, तो वह उनका समर्थन करते? सलमान ने आगे कहा, “तुमने ये भी कहा कि तुम मुझे पर्सनली जानते हो. ये बात बिल्कुल गलत है. मैं तुमसे सिर्फ एक या दो बार ही मिला हूं.”

A post shared by Filmy Hoon (@filmyhoon2)

वोट्स के लिए इस्तेमाल कर रहे सिड का नाम?

Related Post

सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला का नाम पब्लिसिटी या सहानुभूति वोट्स के लिए इस्तेमाल करना गलत है. उन्होंने याद दिलाया कि सिद्धार्थ ने अपनी लोकप्रियता मेहनत और अपनी सच्ची शख्सियत से कमाई थी, किसी के नाम या सपोर्ट से नहीं.

शेहबाज को दी सलाह

इसके बाद सलमान ने शेहबाज को सलाह दी कि वे अपने असली टैलेंट, यानी अपने ह्यूमर का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा, “तुम्हारी ताकत तुम्हारा हास्य है. तुम फनी हो, टाइमिंग अच्छी है, लेकिन नीचे बेल्ट के नीचे मत जाओ. कॉमेडी छोड़नी नहीं है, बस मर्यादा में रहो.”

इन कंटेस्टेंट्स पर भी बरसे

सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि बिग बॉस के घर में टिकने के लिए मनोरंजन और सम्मान का संतुलन जरूरी है. वहीं, एपिसोड के दौरान सलमान ने कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और नीलम गिरी को भी अशनूर कौर की बॉडी-शेमिंग करने पर डांटा.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026