Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद पर किया पलटवार, बोलीं- ‘मेरी मां ने मुझे सब सिखाया है’

Tanya Mittal Reply To Kunickaa: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तान्या ने अपनी मां को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कुनिका को करारा जवाब दिया है। वहीं, सभी घरवाले भी इस बार तान्या के सपोर्ट में खड़े हैं।

Published by Shraddha Pandey

Tanya Mittal Vs Kunickaa: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में इन दिनों लगातार ड्रामा और इमोशन्स का तड़का लग रहा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने घरवालों से लेकर दर्शकों तक को हिला दिया।

दरअसल, टास्क के बीच कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की मां पर सवाल उठाते हुए कहा कि “तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया।” इस टिप्पणी ने तान्या को गहराई तक चोट पहुंचाई। लेकिन, इस बार तान्या चुप नहीं रहीं। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, “आपका पूरा महिला सशक्तिकरण सिर्फ किचन से क्यों शुरू होता है? क्या खाना बनाना ही संस्कार है? मेरी मां ने मुझे सब सिखाया है और वही मेरी ताकत हैं।”

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

गौरव खन्ना ने भी किया सपोर्ट

तान्या का ये जवाब सुनकर घर का माहौल गंभीर हो गया। कई कंटेस्टेंट्स ने भी उनका सपोर्ट किया और कुनिका की बात को गलत ठहराया। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने कहा कि गेम की वजह से किसी की मां पर सवाल उठाना हद पार करना है।

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

जब सुसाइड करने वाली थीं तान्या

इसी दौरान तान्या ने अपनी जिंदगी का दर्दनाक सच भी सामने रखा। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके पिता मारपीट करते थे और उनकी मां हमेशा उन्हें बचाती थीं। इतना ही नहीं, 19 साल की उम्र में जब उनकी जबरन शादी की कोशिश हो रही थी, तब उन्होंने जिंदगी खत्म करने तक का सोचा था।

तान्या के सपोर्ट में उतरीं गौहर खान

घर के बाहर भी इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक्स बिग बॉस विनर गौहर खान ने सोशल मीडिया पर कुनिका के कमेंट की निंदा की और इसे “डबल स्टैंडर्ड” कहा। सोशल मीडिया पर फैंस भी तान्या के सपोर्ट में उतर आए और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026