Bigg Boss 19: सलमान खान की सुरक्षा पर जीरो कॉम्प्रोमाइज, सेट पर अब लाइव ऑडियंस की एंट्री बैन

Salman Khan Security: सलमान खान को मिल रही धमकियों के चलते बिग बॉस 19 के सेट पर सिक्योरिटी अब सख्त कर दी गई है। अब लाइव ऑडियंस की एंट्री पर भी रोक लगा दिया गया है।

Published by Shraddha Pandey

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) जैसे बड़े रियलिटी शो की चमक-दमक के पीछे एक और बड़ी हकीकत है, सलमान खान (Salman Khan) की सिक्योरिटी। पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, और इसी वजह से मेकर्स ने इस बार सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त कर दिए हैं।

शो से जुड़े ऋषि नेगी (Rishi Negi), जो बिग बॉस के मेकर्स (Bigg Boss ke makers) में से एक हैं, उन्होंने हाल ही में इन सिक्योरिटी प्लांस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान के खिलाफ मिली डेथ थ्रेट्स (Death Threats Against Salman Khan) को देखते हुए कोई भी रिस्क लेने का सवाल ही नहीं उठता। यही वजह है कि इस सीजन में लाइव ऑडियंस को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

तीन शिफ्टों में काम कर रही टीम

Rishi Negi के मुताबिक, बिग बॉस के सेट पर करीब 600 लोगों की टीम काम कर रही है। ये टीम तीन शिफ्टों में 24×7 एक्टिव रहती है ताकि किसी भी हालात से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वर्कफोर्स में महिलाओं की भी बराबर की मौजूदगी है, यानी सुरक्षा और कंटेंट दोनों मोर्चों पर पूरा बैलेंस रखा गया है।

स्प्लिट्सविला X5 की विजेता Akriti Negi पर लट्टू हुए भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh! शो में जाते ही ऑफर की फिल्म

Related Post

भाईजान की सिक्योरिटी में सख्ती

उन्होंने साफ कहा कि “जब बात कंटेंट सिक्योरिटी और ऑन-ग्राउंड लॉजिस्टिक्स की आती है, तो हम किसी भी तरह का समझौता नहीं करते। ये हमारी टॉप प्रायोरिटी है।” इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद हर शख्स को लेकर बैकग्राउंड चेक, पहचान की पुष्टि और सिक्योरिटी क्लियरेंस को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। यानी इस बार दर्शक घर पर बैठकर शो का मजा लेंगे, लेकिन सेट पर उनकी एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) भले ही अपने ड्रामा और एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता हो, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा के मामले में मेकर्स ने इस बार ‘नो कॉम्प्रोमाइज’ वाला स्टैंड ले लिया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग कर चुका है हमला

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। बाद में खबर आई कि इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrance Bishnoi Gang) का हाथ है। गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था।

Shraddha Pandey

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026