Punjab Floods:’लंगर खिलाने वाले आज भूखे’, Salman ने घरवालों को दिखाई Bigg Boss 19 के बाहर की हकीकत

Salman Sheds Light On Punjab floods: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पंजाब और हिमाचल की बाढ़ का जिक्र किया। उन्होंने घरवालों और दर्शकों से खाने की कदर करने और राहत कार्यों में मदद करने की अपील की।

Published by Shraddha Pandey

Salman Khan On Himachal Floods: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड (Weekend Ka Vaar Episode) में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों से एक गंभीर मुद्दा शेयर किया। उन्होंने पंजाब और हिमाचल में आई बाढ़ (Punjab-Himachal Floods) का जिक्र करते हुए कहा कि “वहां हालात बहुत बुरे हैं, तबाही मची हुई है।”

दरअसल, सलमान एक कंटेस्टेंट को खाने की बर्बादी को लेकर समझा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि बाहर की दुनिया में लोग खाने को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि “उत्तराखंड, हिमाचल और अब पंजाब में बाढ़ और लैंड स्लाइड से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। खेत-फसल बर्बाद हो चुके हैं और जिन किसानों की बदौलत हम सबकी थाली भरती है, उनके पास आज अपने लिए भी अनाज नहीं है।”

बिग बॉस की टीम भी कर रही मदद

इसके आगे सलमान बोले कि “पंजाबी समाज हमेशा से लंगर और सेवा भावना के लिए जाना जाता है। वो भूखे को कभी निराश नहीं लौटाते। लेकिन, अब जब उनके सामने इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी है, तो यह हमारा फर्ज बनता है कि हम भी मदद करें। उन्होंने यह भी बताया कि कई पंजाबी सितारे अपनी तरफ से राहत कार्यों में जुटे हैं और हम लोग भी यहां से कोशिश कर रहे हैं कि हमसे जो भी होगा हम करेंगे।”

Related Post

सबसे बड़ी आपदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाढ़ से पंजाब के 1,400 से ज्यादा गांव डूब गए। लाखों एकड़ खेती की जमीन पानी में समा गई और लगभग साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए। इसे पिछले तीन-चार दशकों की सबसे बड़ी आपदा कहा जा रहा है।

इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। एमी विर्क ने 200 घरों की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया। वहीं, दिलजीत दोसांझ ने भी 10 गांव गोद लिए हैं। गिप्पी ग्रेवाल ने जानवरों के लिए चारा भेजा और करण औजला भी दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। इनके अलावा संजय दत्त, सोनू सूद और सोनम बाजवा जैसे कलाकारों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026