Bigg Boss 19: सलमान खान ने जमकर लगाई मालती चाहर को फटकार, नेहल पर कमेंट करना पड़ गया भारी

Weekend Ka Vaar: इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने मलती चाहर को उनके वल्गर कॉमेंट के लिए जमकर फटकार लगाई. मालती ने नेहल पर विवादित टिप्पणी की थी कि कपड़े पहनकर बात करों.

Published by Shraddha Pandey

इस हफ्ते के वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि पूरे हफ्ते की झड़पों के बाद सलमान खान (Salman Khan) से यही उम्मीद है कि वे घरवालों की क्लास लगाएं. खासकर मालती चाहर (Malti chahar) की उस विवादित टिप्पणी के लिए, जो उन्होंने नेहल चुदासमा (Nehal Chudasama) पर की थी. नए प्रोमो में साफ दिख रहा है कि अब सलमान वो सब कहने वाले हैं, जो बिग बॉस के फैंस मन ही मन सोच रहे थे.

हाल ही के एक एपिसोड में घर के लोग सूजी हलवा को लेकर झगड़ पड़े थे. इसी दौरान मालती ने नेहल से कहा, “Next time कपड़े पहन के बात करना.” नेहल, जो पूरी तरह से कपड़े पहने हुए थीं, इस बात से बेहद नाराज हो गईं और मालती से उलझ गईं.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

नए प्रोमो में सलमान मालती को समझाते दिख रहे हैं और पूछते हैं कि ऐसी बात कहने की वजह क्या थी. मालती AC की ठंडक का बहाना देती हैं और कहती हैं कि इसलिए नेहल को ज्यादा कपड़े पहनने चाहिए थे. लेकिन, उनका जवाब सुनकर सलमान थोड़े ऊब जाते हैं. इसके बाद सलमान घरवालों से पूछते हैं, “कितनों को लगता है कि ये एकदम बकवास था?” और सभी उनकी बात से सहमत होते हैं.

Related Post

सख्त लहजे में सलमान ने दिया मालती को डोज

सलमान फिर मालती को सख्त लहजे में समझाते हैं, “कुछ बोलने के बाद मैदान छोड़ के भाग जाती हो. डोज दे रही हो तो जो रिटर्न डोज आता है वो भी लेना सीख लो.” इसके बाद मालती और नेहल के बीच फिर से बहस हो जाती है. मालती की ये टिप्पणी कि “अगली बार कपड़े पहन के बात करना मुझसे.” ने नेहल, बसीर और कुनिका को गुस्से में ला दिया. बसीर ने चिल्लाते हुए कहा, “किसने तुम्हें कुछ सिखाया ही नहीं? क्या तुम आगरा के किसी छोटे से कॉटेज से आई हो? मैं तुम्हें घर से बाहर फेंक दूंगा.”

मालती नेहल की बहस

मालती ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नेहल ने कहा कि अगर कोई गलत देखे तो उसे अपनी बात रखने का पूरा हक है. बाद में, मालती और तान्या साथ हंसती नजर आईं, जिस पर कुनिका ने सटीक टिप्पणी की कि “लगता है तुम्हें यह बहुत मजेदार लग रहा है.” नेहल ने कुनिका को सलाह दी कि तान्या को इग्नोर करें और आगे बढ़ें.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026