Bigg Boss 19: फैंस के दम पर उछलने वाला कंटेस्टेंट बाहर! सलमान खान ने एक झटके में कर दी ‘हवा’ फुस्स?

Bigg Boss 19 Elimination: बसीर और नेहल चुडासमा के बाद एक और कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस हफ्ते ऐसा कंटेस्टेंट एविक्ट हुआ है जो अपने फैंस का दम भरता कई बार शो में दिखाई दिया है.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Salman Khan Show: सलमान खान होस्टेड मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 19 से पिछले हफ्ते शॉकिंग डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें बसीर अली (Basir Ali) और नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. बसीर और नेहल के जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस हफ्ते शायद कोई एलिमिनेशन न हो. लेकिन, बिग बॉस के मेकर्स ने एक बार फिर चाल चली है और ऐसे कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया है जिसकी फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. 

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे. नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), शहबाज, अमाल मलिक (Amaal Malik) और मालती चहर नॉमिनेट थे. 

बिग बॉस के घर से मजबूत कंटेस्टेंट का कटा पत्ता!

बिग बॉस के अपडेट्स देने वाला सोशल मीडिया पेज द खबरी के मुताबिक, इस वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) कम वोट्स की वजह से प्रणित मोरे को बाहर का रास्ता दिखाएंगे. प्रणित मोरे इस हफ्ते ही बिग बॉस के घर के कैप्टन बने थे और अब कम वोट्स की वजह से बाहर हो जाएंगे. 

बता दें, बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही प्रणित मोरे को स्ट्रांग कंटेस्टेंट माना जा रहा था. वह बिना अपना आपा खोए और चिल्लाए बिना एंटरटेनमेंट दे रहे थे. लेकिन, पिछले कुछ दिनों पहले वह फरहाना भट्ट से बात करते नजर आए थे. जहां उन्होंने फरहाना को बातों ही बातों में कम फैन-फॉलोइंग का ताना मारा था और कहा था कि उनसे पहले वह बाहर होंगी. क्योंकि, जिसने-जिसने कहा था कि प्रणित बाहर होंगे, वह खुद चले गए. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अश्नूर को कहा हाथी-मोटी, भड़के सलमान खान, जमकर लगाई क्लास

कम वोट्स नहीं, प्रणित के एविक्शन की वजह?

द खबरी के मुताबिक, प्रणित मोरे को कम वोट्स नहीं बल्कि हेल्थ कारणों की वजह से अस्थायी रूप से बाहर किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणित मोरे को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से उन्हें बाहर किया जा रहा है. हालांकि, मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद प्रणित मोरे (Pranit More) को वापस शो में लिया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: कंट्रोवर्सी क्वीन हैं Shilpa Shinde, जिस शो में रहीं मचाया बवाल, दोबारा ‘अंगूरी भाभी’ बनने को क्यों हुईं तैयार?

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026