Bigg Boss 19: फरहाना की बदतमीजियों पर भड़के सलमान, फिर भी नहीं हुआ कोई असर, तोड़ी सारी हदें

Farhana Bhatt Crossing Limits In Bigg Boss: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की बदतमीजियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. वो आए दिन अपनी हदें पार कर रही हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में भी उन्होंने अभिषेक बजाज के साथ मिसबिहेव किया.

Published by Shraddha Pandey

Bigg boss 19 Latest Episode: बिग बॉस का घर हमेशा से ही ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी का अड्डा रहा है, और इस बार लाइमलाइट में हैं कश्मीर की ग्लैमरस कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt). शो की शुरुआत में उनका गेम थोड़ा वीक दिखा और फैंडम भी कमज़ोर रहा, जिसकी वजह से वे बाहर हो गईं. लेकिन मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम का कार्ड थमा दिया. वापसी के बाद फरहाना ने अपने अंदाज से शो का पूरा माहौल बदल दिया.

घर के अंदर फरहाना का आक्रामक और झगड़ालू रूप ही सबसे ज्यादा चर्चा में है. अक्सर उन्हें किसी न किसी से भिड़ते हुए देखा जाता है. 61 साल की कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के साथ उनकी कई बार जमकर तू-तू मैं-मैं हुई है. कभी वो अशनूर कौर (Ahsnoor Kaur) को “छिपकली” कहती हैं, तो कभी अभिषेक बजाज (Abhishek bajaj) को “सेक्रेटरी” बोलकर चिढ़ाती हैं. यहां तक कि अपशब्दों के इस्तेमाल पर खुद सलमान खान (salman khan) ने उनकी क्लास लगाई थी और उनके “पीस एक्टिविस्ट” होने पर सवाल खड़े किए थे.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

अभिषेक बजाज पर फेंका पानी

हाल ही में फरहाना का एग्रेशन तब और सुर्खियों में आ गया जब उन्होंने अभिषेक बजाज पर पानी फेंक दिया. इसके बाद एक और प्रोमो सामने आया जिसमें अभिषेक को नौकर और गधा तक बोल दिया. इस हरकत की घरवालों ने आलोचना भी की. सोशल मीडिया पर भी फरहाना को लोग सबसे निगेटिव कंटेस्टेंट बता रहे हैं. ट्रोल्स भले ही उन्हें “विलेन” कहते हों, लेकिन सच यह है कि हर एपिसोड में फरहाना फुल-ऑन कंटेंट दे रही हैं. 

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान की फटकार झेल चुके ये कंटेस्टेंट

पिछले हफ्ते जब वे घर की कैप्टन बनीं, तो अपने फैसलों और एग्रेशन से लगातार सुर्खियां बटोरीं. वैसे बिग बॉस का इतिहास गवाह है कि फरहाना जैसी कंटेस्टेंट्स ने पहले भी शो को मसालेदार बनाया है. चाहे प्रियंका जग्गा, पूजा मिश्रा, निक्की तंबोली, इमाम सिद्दीकी, स्वामी ओम या जुबैर खान, सबने अपने विवादित बर्ताव से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था. कुछ तो सलमान खान की फटकार झेलते-झेलते घर से बाहर तक हो गए थे.

विलेन बनीं फरहाना भट्ट

यानी साफ है, बिग बॉस का मंच हर साल एक “ड्रामा क्वीन” या “विलेन” को जन्म देता है. इस सीजन में वो रोल किसी और का नहीं बल्कि फरहाना भट्ट का है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026