Aditya Narayan ने 7 की उम्र में भरा पहला टैक्स, ‘सा रे गा मा पा’ से कमाए लाखों

Aditya Narayan Paid Tax At 7: आदित्य नारायण का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि महज 7 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार टैक्स भरा था. भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में उन्होंने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

Published by Shraddha Pandey

Aditya Narayan Child Artist: आदित्य नारायण (Aditya Narayan), जिन्हें आप सिंगर और टीवी होस्ट के रूप में जानते हैं. हाल ही में आदित्य ने अपनी जिंदगी के कुछ मजेदार और शौकिंग किस्से शेयर किए. सबसे चौकाने वाली बात ये है कि उन्होंने महज 7 साल की उम्र में पहली बार टैक्स भरा था. हां, आपने सही पढ़ा! छोटे आदित्य ने अपनी बचपन की कमाई से सरकार को टैक्स चुकाया था.

भारती और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में आदित्य ने बताया कि उस समय वह बाल कलाकार (Child Artist) के तौर पर ग्लोबल टूर पर गए थे और करीब 3.5 लाख की कमाई हुई थी. उस कमाई पर टैक्स देना उनके लिए पहला अनुभव था और शायद जिंदगी का सबसे सीखने वाला भी.

जिस जमाने में इंटीमेट सीन मतलब था ‘हाय तौबा’, उस दौर में हेमा मालिनी ने किया था सेम सेक्स रोमांस

‘सा रे गा मा पा’ से कमाए लाखों रुपए

Related Post

बचपन में ही उन्हें शो‑बिज की दुनिया का अनुभव मिल गया. बड़े होकर उन्होंने ‘सा रे गा मा पा’ (Sa Re Ga Ma Pa) के एक सीजन को होस्ट किया और इसके लिए उन्हें कुल 78 लाख की फीस मिली. आदित्य ने बताया कि इसके लिए उन्होंने तीन बार ऑडिशन दिए थे.

एक दिन की कमाई थी 15 हजार

हर एपिसोड की फीस 7,500 थी और हर दिन दो एपिसोड शूट होते थे, यानी 15,000 रोज. उन्होंने कुल 52 एपिसोड होस्ट किए, जिससे उनकी कमाई 78 लाख तक पहुंच गई. लेकिन जैसे ही पैसा आया, वैसे ही आदित्य ने अपने खर्चों की आदत भी बदल ली. उन्होंने बताया कि उस समय वह हर महीने करीब 75,000 खर्च करते थे और ज्यादा बचत नहीं होती थी. धीरे‑धीरे उन्होंने सीख लिया कि पैसा और फेम के साथ जिम्मेदारी भी आती है. इस वक्त आदित्य अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026