Bigg Boss 19 की धक-धक गर्ल, Neelam Giri के इन भोजपुरी गानों ने उड़ाया इंटरनेट पर गर्दा

Neelam Giri Bhojpuri Songs: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में धमाकेदार एंट्री लेने वाली भोजपुरी स्टार नीलम गिरी के सुपरहिट गाने जैसे "भीगे ना कजरवा हमार" और "दिलवा ले गईले राजा" इंटरनेट पर खूब धमाका कर रहे हैं।

Published by Shraddha Pandey

Neelam Giri Hit Songs: जब बिग बॉस 19 ने रंगारंग शुरुआत की, तो इसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले नामों में शामिल हुई थीं नीलम गिरी- भोजपुरी की धक-धक गर्ल, जो अपनी एंट्री के साथ ही लाइमलाइट में आ गईं। सलमान खान के साथ उनके ‘धमाकेदार’ संवाद और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को दीवाना बनाया। 

नीलम गिरी ने बड़ी मेहनत और टैलेंट से भोजपुरी इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्हें यूपी-बिहार में खास पसंद किया जाता है, क्योंकि उन्होंने खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। उनकी हॉट टॉप फाइव लिस्ट में शामिल गाने सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुए हैं।

उनके जबरदस्त हिट गाने

• भीगे ना कजरवा हमार

प्रवेश लाल यादव के साथ दर्शकों को झूमा देने वाला ट्रैक, जिसमें उनकी केमिस्ट्री ने वीडियो को वायरल बना दिया। 

• सईया मिलल लड़िकइयां

इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में रिलीज किया गया था, जबकि इसमें पवन सिंह के साथ नीलम गिरी पर फिल्माया गया।  110 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज के साथ ये वीडियो सॉन्ग लोगों की फेवरेट लिस्ट में दर्ज है।

• दिलवा ले गईले राजा

Related Post

शिल्पी राज की आवाज और लाल साड़ी में नीलम का जादू, इस गाने को मिलियन व्यूज से भी ऊपर ले गया। वास्तव में, इस म्यूजिक वीडियो ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। 

• कमरिया में पीर

यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज के साथ ही छा गया था। सारेगामा हम भोजपुरी ने इसे रिलीज किया और खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया। गाने में नीलम गिरी के साथ खेसारी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

• दरदे में गरदे

खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में रिलीज हुआ ये गाना इंटरनेट पर तब धूम मचाने लगा जब इसमें खेसारी ने नीलम गिरी के साथ रोमांस किया।

बिग बॉस में भी  उड़ा रहीं गर्दा

नीलम गिरी के ये गाने न सिर्फ गीत की धुनों ने दिल जीता, बल्कि उनके अंदाज, डांस और केमिस्ट्री ने भोजपुरी वीडियो वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाई। बिग बॉस में उनकी एंट्री ने यह साबित कर दिया कि वह मुश्किल से मुश्किल रियलिटी का भी सुल्तान बनने की काबिलियत रखती हैं।

Shraddha Pandey

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026