Categories: मनोरंजन

‘Metro…In Dino’ Movie Review: प्यार की कॉम्पलेक्सिटी को सिम्पलसिटी में बदलने की खूबसूरत पहल, दिल को छू जाएगी फिल्म की सादगी

निर्देशक अनुराग बसु के इस फिल्म  की कहानी मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, दिल्ली और कोलकाता जैसे चार महानगरों में सफर करती है। पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की कहानी फिल्म हर तरह से बाजी मार ले जाती है।

Published by Divyanshi Singh

Metro In Dino Movie Review: ‘मेट्रो इन डिनो’ देखना वाकई बहुत मजेदार था। यह फिल्म वाकई आपकी जिंदगी के हर पड़ाव की यादें ताजा कर देगी। इस फिल्म को देखते हुए, आपको एहसास होगा कि सिनेमा आपके रिश्तों को बेहतर बनाने में कैसे मदद कर सकता है। अनुराग बसु की ये फिल्म इन दिनों’ में अलग-अलग शहरों में रहने वाले विभिन्न एज ग्रुप्स के प्यार की परतों को खोलता है। ये फिल्म चार अलग-अलग एज ग्रुप के माध्यम से प्रेम की जटिलता को सरलता में बदलने की एक सुंदर पहल है।

त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की कहानी

निर्देशक अनुराग बसु के इस फिल्म  की कहानी मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, दिल्ली और कोलकाता जैसे चार महानगरों में सफर करती है। पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की कहानी फिल्म हर तरह से बाजी मार ले जाती है। इन दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों के ज़रिए न सिर्फ़ रिश्तों की पेचीदगियों को दिखाया है बल्कि लोगों को खूब हंसाया भी है। पंकज त्रिपाठी अपने अनोखे अंदाज़ में दिल जीत लेते हैं।

फिल्म की कहानी

आज के समय में जब हम इस फिल्म की कहानी को आप एक आम कहानी कह सकते हैं। लेकिन यह फिल्म अपनी सादगी की वजह से आपके दिल को छू जाएगी।अनुराग बसु ने अपनी संगीतमय फिल्म के साथ कहानी कहने को एक बिल्कुल नया जादू दिया है, जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार था।हर एक भूमिका, हर एक चरण, उसकी कठिनाइयों और जटिलताओं को खूबसूरती से संभाला गया है। हालांकि फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों की विचित्रताओं के साथ तेज़ी से चलता है और इंटरवल के बाद कहानी की रफ़्तार धीमी पड़ती नज़र आती है, लेकिन फिर क्लाइमेक्स राहत देता है।

यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए जरूर देखना चाहिए। इसमें दो बेमेल जोड़े हैं जो एक-दूसरे को समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे एक-दूसरे के लिए बने हैं या नहीं।

Related Post

गानों से भरपूर है फिल्म

फिल्म गानों से भरपूर है। चूंकि निर्देशक ने प्रीतम, पापोन और चैतन्य राघव के गानों और संगीत को हॉलीवुड म्यूजिकल की तरह कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सूत्रधार की तरह इस्तेमाल किया है, इसलिए ये गाने फिल्म पर हावी हैं।

Jurassic World Rebirth Review: सिनेमाघरों में मारी डायनासोर ने दहाड़… खतरनाक एक्‍शन, दमदार VFX के साथ ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ हुई रिलीज, जानें कैसी है फिल्म?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026