Categories: मनोरंजन

जल्द सात फेरे लेंगे Elvish Yadav, इस खूबसूरत जगह अपनी दुल्हनियां संग रचाएंगे शादी…भारती सिंह ने तारीख पर लगाई मुहर

Bharti Singh On Elvish Wedding: एल्विश यादव और भारती सिंह दोनो लाफ्टर शेफ्स 2 में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। शो में अक्सर एल्विश की शादी को लेकर चर्चे होते रहते हैं।

Published by Preeti Rajput

Bharti Singh On Elvish Wedding: कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 को खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी है। इस शो को कॉमेडी क्वीन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। कई सेलेब्स इस शो में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं जो में एक शक्स ऐसा भी मौजूद है, जिसकी शादी को लेकर सेट पर अक्सर चर्चा होती रहती है। वह कोई और नहीं बल्की यूट्यूबर एल्विश यादव हैं। शो पर एल्विश की शादी के चर्चे होते रहते हैं। जब भी शादी की बात आती है, वह बल्श करने लगते हैँ। हालांकि एल्विश की दुल्हनिया कौन होगी, इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन कब होगी इसका खुलासा हो गया है। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि भारती सिंह ने खुद कंफर्म किया है। 

एक लड़की के कारण फैट टू फिट हुए Ashish Chanchlani! 40 किलो वजन घटाकर बने ‘हैंडसम हंक’, ट्रांसफॉर्मेशन के लिए त्याग दी अपनी सबसे कीमती…

भारती सिंह ने बताया कब होगी एल्विश की शादी

दरअसल भारती सिंह हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थी। रेड कार्पेट पर भारती ने पैपराजी के लिए कई पोज भी दिए। तभी भारती से जब एल्विश की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बताओं कहां से ये खबरे आ रही हैं। जिसका जवाब आते हुए पैपराजी ने कहा लाफ्टर शेफ्स के प्रोमो में आप लोग एल्विश की शादी के बारे में बात कर रहे थे। तब भारती कहती हैं कि- हां लाफ्टर शेफ्स के प्रोमो में। जल्द होने वाली है उसकी शादी। वो भी इसी साल हो जाएगी। बता दें कि एल्विश उदयपुर में शादी करेंगे। इसका खुलासा उन्होंने खुद लाफ्टर शेफ्स 2 पर किया था। 

Related Post

‘सुशांत सिंह राजपूत जैसे हालात…’ Tanushree Dutta ने सोशल मीडिया पर फिर मचाया बवाल, माफिया पर दिया चौंकाने वाला बयान

फैंस को दुल्हन का इंतजार

भारती की ये बात सुनकर एल्विश के फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। सभी एल्विश की गर्लफ्रेंड को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। लोग जल्द से जल्द जानना चाहते हैं कि वह किससे और कब शादी कर रहे हैं। हालांकि एल्विश की दुल्हन के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी लाफ्टर शेफ्स 2 धमाल मचा रही है।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026