Categories: मनोरंजन

खालिस्तानी हमले से नहीं डरे कपिल शर्मा, धमकी के बाद फिर वापस आएगा ‘हिम्मतवाल’, टीम ने जारी किया ऐसा बयान हिलकर रह गया खालिस्तान!

Kapil Sharma Cafe Firing : कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना एक नया कैफे खोला था। लेकिन इस कैफे पर बुधवार 10 जुलाई को अचानक गोलियां बरसा दी गई। अब इस हमले को लेकर कैफे ने बयान जारी कर दिया है।

Published by Preeti Rajput

Kapil Sharma Cafe Firing : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में अपना एक नया कैफे खोला था। लेकिन इस कैफे पर बुधवार 10 जुलाई को अचानक गोलियां बरसा दी गई। कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल के कैफे पर हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। यह NIA की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। इस हमले की खबर मिलने से कपिल शर्मा को काफी नुकसान हुआ है। जिससे उनका परिवार काफी शॉक में हैं। वहीं अब हमले के बाद ‘कैप्स कैफे’ की तरफ से बयान जारी कर दिया गया है। 

लौट आया ‘संजू बाबा’का जमाना! खुद से ही भिड़ने जा रह संजय दत्त, The Raja Saab और Dhurandhar के साथ दहाड़े एक्टर

कपिल के कैफे पर आधी रात हुई फायरिंग

कैफे पर फायरिंग आधी रात को की गई। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हाताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन कपिल के कैफे को काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे से कपिल के फैंस भी घबरा गए हैं। इस घटना के बाद अब कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की टीम ने रिएक्ट किया है। कैप्स कैफ के के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। वह शॉक से उभरने की कोशिश करने में लगी हुई है। 

कैप्स कैफे ने जारी किया बयान

जारी किए गए बयान में कैप्स कैफे ने लिखा- हमने कैप्स कैफे स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के मकसद से खोला था। हमने सोचा थआ कि इसके जरिए न सिर्फ कम्युनिटी साथ आएगी, बल्कि खुशियां भी आएंगी। लेकिन यह टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमें से उभर रहे हैं, हम हार नहीं मानेंगे। 

उन्होंने आगे लिखा- आपके सपोर्ट के लिए धन्यावाद, आपके प्यार भरे शब्द और प्राथनाओं के लिए धन्यावाद।  यह कैफे आपके उस विश्वास के कारण अस्तित्व में है, जिसे हम मिलकर बना रहे हैं। आइए हिंसा के खिलाफ हम डटकर खड़े रहें और सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे एक ऐसी जगह बनी रहे, जहां सबका स्वागत गर्मजोशी से बना रहा। 

इससे भी बुरा अंजाम…खालिस्तानी आतंकवादी ने दी Kapil शर्मा को खुली धमकी, इस वजह से बनाया गया Cafe को निशाना?

7 जुलाई को कपिल शर्मा ने किया था उद्घाटन

बता दें कि कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को ‘कैप्स कैफे’ का उद्घाटन किया था। जिसके बाद 10 जुलाई को हमलावरों ने आधी रात को कैफे पर फायिंग कर दी। उसने हमले का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर गाड़ी के अंदर बैठा हुआ है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: kapil sharma

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026