ज़हर से तुम्हारा पुराना नाता है-बिग बॉस में बुलाकर Salman Khan ने एल्विश यादव पर कसा तंज

सलमान खान ने एल्विश यादव के उस विवाद की ओर इशारा किया जो कि कुछ समय पहले तक चर्चा में था. एल्विश पर एक रेव पार्टी के दौरान सांप का ज़हर इस्तेमाल करने का आरोप लगा था.

Published by Kavita Rajput

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को बुलाया गया. सलमान खान (Salman Khan) ने एक स्पेशल टास्क के लिए एल्विश का शो पर वेलकम किया और इस दौरान उन्होंने यूट्यूबर की सांप वाली कंट्रोवर्सी पर भी तंज कसा. 

सलमान ने शो पर एल्विश का स्वागत करते हुए कहा, प्लीज़ वेलकम एल्विश यादव. एकदम सिस्टम हैंग कर देना. एल्विश ने इसका जवाब देते हुए कहा, घरवालों के अंदर जो विष (ज़हर) है उसका इलाज करने आया हूं. इसपर सलमान ने तंज कसते हुए कहा, विष से तो आपका पुराना नाता है. इसपर एल्विश ने हंसते हुए कहा, काफी.इसपर सलमान ने और बाउंसर मारते हुए कहा, मगर मुझे पता नहीं था कि तुम इसका इलाज भी करते हो. 

Related Post

सांप के ज़हर के कारण विवादों में फंसे थे एल्विश
सलमान ने एल्विश के उस विवाद की ओर इशारा किया था जो कि कुछ समय पहले तक चर्चा में था. एल्विश पर एक रेव पार्टी के दौरान सांप का ज़हर इस्तेमाल करने का आरोप लगा था जिसके बाद काफी विवाद हो गया था. 

स्पेशल टास्क से घर में मचा बवाल
सलमान से हंसी मजाक के बाद एल्विश बिग बॉस के घर में गए और टास्क शुरू किया कहा, ‘प्रणित भाई को लगता है कि मुझमें बहुत जहर है. अब आप बताइए कि किसके अंदर का जहर निकालना चाहिए.’ बस फिर क्या था- घर का माहौल पलभर में बदल गया.जीशान कादरी ने सबसे पहले कुनिका सदानंद को एंटीडोट दिया और कहा, ‘अगर घर में 100 मुद्दे हुए हैं, तो 95 में कुनिका जी जरूर हैं.’

अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘जहर की बात हो और फरहाना का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन तू इतनी इंपॉर्टेंट नहीं, वापस बैठ जा.’ वहीं अमाल मलिक ने एंटीडोट अशनूर कौर को दिया और कहा कि वो ग्रुप की लीडर हैं.इस पर एल्विश ने कहा, ‘इसे जितना भी एंटीडोट दो, इसका जहर खत्म नहीं होगा.’

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026