Armaan Malik की एक बार फिर खुशियां हुई डबल, एक नहीं घर में आएंगे दो नन्हें मेहमान; जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी पहली बीवी!

Payal Malik Twin Pregnancy: यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा अपनी दो शादियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब उनकी पहली पत्नी पायल एक बार फिर मां बनने जा रही हैं. इस बार भी वह दो बच्चों को जन्म देंगी!

Published by Preeti Rajput

Armaan Malik First Wife Pregnancy: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में रहते हैं. लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की इच्छा हमेशा प्रबल रहती है. वहीं अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक (Payal malik) एक बार फिर मां बनने जा रही हैं. उनके घर में फिर से खुशियों ने दस्तक दी. इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, कि इस बार भी वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. इससे पहले भी पायल जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं. फिलहाल वह तीन बच्चों की मां हैं, जिनके नाम चिरायु,अयान और तूबा है. अब पायल तीसरी बार मां बनने जा रही हैं.

क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी पायल मलिक?

सोशल मीडिया पर पायल (Payal Malik Pregnancy) की फैमिली फोटो वायरल हो रही है. तस्वीरों में वह डॉक्टर के पास बैठी नजर आ रही हैं. जिसके बाद लोग दावा कर रहे हैं, कि एक बार फिर वह दो बच्चों की मां बनने जा रही हैं. हालांकि, अभी तक अरमान मलिक, पायल या कृतिका में से किसी ने आधिकारिक तौर पर जुड़वा बच्चों की खबर की पुष्टि नहीं की. हालांकि तीनों के फैंस पायल की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ही खुश हैं.

A post shared by Payal Malik (@payal_malik_53)

Related Post

फैन्स को खुशखबरी का इंतजार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों अरमान अपनी पहली पत्नी पायल का काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. कृतिका (Kritika Malik) भी पायल की हर चीज का ध्यान रखती हैं. पायल की हर जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है. पायल और कृतिका अपने व्लॉग्स में अकसर घर और बच्चों के बारे में बताती हैं. अब बस फैन्स को पायल के नन्हें मेहमान का इंतजार है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026