Categories: मनोरंजन

बरसात आते ही ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के घर का होता है ऐसा हाल, Photos देखकर फैंस बोले ‘किस काम का इतना पैसा’

Celebrities Facing Damp Problems In Monsoon: बरसात का मौसम जहां किसानों और पर्यावरण के लिए वरदान माना जाता है, वहीं यह कई घरों के लिए बड़ी मुसीबत भी बन जाता है।

Published by

Celebrities Facing Damp Problems In Monsoon: बरसात का मौसम जहां किसानों और पर्यावरण के लिए वरदान माना जाता है, वहीं यह कई घरों के लिए बड़ी मुसीबत भी बन जाता है। खासकर जब घर की दीवारों में सीलन आ जाए तो आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक परेशान हो जाते हैं। सोचने वाली बात यह है कि जो सितारे करोड़ों के बंगले में रहते हैं, उन्हें भी सीलन जैसी समस्या झेलनी पड़ रही है। कुछ समय पहले रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के आलीशान घरों में सीलन ने दस्तक दी थी।

रितिक रोशन ने खुद दिखाई दीवार की हालत

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी जिसमें उनके पीछे की दीवार पर सीलन साफ नजर आ रही थी। फोटो में रितिक अपनी मां पिंकी रोशन के साथ नजर आए। हालांकि जहां रितिक अपनी मां के साथ ‘ब्रेकफास्ट डेट’ का लुत्फ उठा रहे थे, वहीं फैंस की नजर दीवार की सीलन पर जा टिकी। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट किया, “गौर से देखिए, रितिक रोशन के घर की दीवार पर सीलन है।” इस पर रितिक ने भी मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया, “फिलहाल घर रेंट पर है, अपना घर बहुत जल्द ले रहा हूं। और भाई, सीलन नहीं होगी तो उसे ठीक करने का मजा कैसे आएगा?” बता दें, रितिक इस समय जिस घर में रह रहे हैं उसका मासिक किराया करीब 8 लाख रुपए है।

प्रियंका-निक का 20 मिलियन डॉलर वाला घर भी हुआ बर्बाद

केवल भारत ही नहीं, विदेश में भी सितारों को बरसात की मार झेलनी पड़ रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजेलिस में जिस आलीशान बंगले में रहते थे, उसमें भी पानी की घुसपैठ ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। अमेरिकी वेबसाइट Page Six के मुताबिक, उनके घर में वाटरप्रूफिंग से जुड़ी बड़ी समस्या आ गई थी। स्पा, पूल और बार्बेक्यू एरिया में पानी रिसने लगा जिससे इंटीरियर भी खराब हो गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि यह बंगला ‘रहने लायक’ नहीं रह गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मरम्मत में करीब 1.5 मिलियन डॉलर और अन्य नुकसान की भरपाई में लगभग 2.5 मिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है। इस वजह से प्रियंका और निक ने यह घर खाली कर दिया और अब वे उस पर कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं।

सितारों की लाइफ भी परफेक्ट नहीं होती

इन घटनाओं से साफ है कि बारिश की वजह से आम इंसान की तरह ही स्टार्स को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, चाहे वो मुंबई की सीलन हो या लॉस एंजेलिस की लीकेज। ऐसे में जरूरी है कि हम घरों की मरम्मत समय रहते कराएं और मौसम की तैयारियों में कोई कोताही न बरतें।

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026