Vidyut Jammwal का ग्लोबल धमाका, इस हॉलीवुड फिल्म से करेंगे डेब्यू

Vidyut Jammwal Hollywood Debut: विद्युत जामवाल हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे 'Street Fighter' लाइव-एक्शन फिल्म में धालसिम का किरदार निभाएंगे। जानिए पूरी कास्ट और फिल्म की रिलीज डेट।

Published by Shraddha Pandey

Vidyut Jammwal Hollywood Action Film: बॉलीवुड के एक्शन हीरो (Bollywood Action Hero) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अब इंटरनेशनल मंच पर अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं। खबर है कि विद्युत हॉलीवुड की मेगा फिल्म स्ट्रीट फाइटर (Hollywood Film Street Fighter) में धालसिम (Dhalsim) का किरदार निभाकर डेब्यू करने वाले हैं। यह फिल्म कब रिलीज होगी और इसे लेकर पहले से ही दुनियाभर में एक्साइटमेंट लेवल क्या है आईए जानते हैं। 

‘स्ट्रीट फाइटर’ एक लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रैंचाइज है, जिसके किरदार दुनियाभर के फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। धालसिम उस गेम का योगा-प्रेरित फाइटर है, जो अपनी अनूठी शक्तियों और लचीलेपन के लिए जाना जाता है। अब यह किरदार एक भारतीय चेहरे के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत होगा, जिसे निभाने का मौका विद्युत को मिला है।

A post shared by Street Fighter (@streetfightermovie)

फिल्म की स्टारकास्ट

Related Post

फिल्म का निर्देशन किताओ साकुराई कर रहे हैं और इसमें दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हैं। स्टार कास्ट में एंड्रयू कोजी (र्यू), नोआ सेनटीनेओ (केन), कॉलिना लियांग (चुन-ली), जेसन मोमोआ (ब्लांका), 50 सेंट (बालरोग), कोडी रोड्स (ग्वाइल) और WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (अकुमा) नजर आएंगे। इतनी भव्य स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड फैंस के लिए भी खास होने वाली है।

हीरोइन ने पहनी ऐसी ड्रेस, देख Salman Khan का ठनका माथा, बोले- जितना…

कहां हो रही शूटिंग?

फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुकी है और इसकी रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है। एक्टर ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की, जिसके बाद विद्यु‍त के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं। ‘कमांडो’ और ‘जंगली’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले विद्युत अब ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने जा रहे हैं, ये खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026