कौन हैं Jessie Buckley, जिन्होंने रच दिया इतिहास, सिर्फ ऑस्कर ही नहीं जीत चुकी कई बड़े अवॉर्ड्स

Oscars 2026 Jessie Buckley: हाल ही में आयरलैंड की एक्ट्रेस Jessie Buckley ने फिल्म Hamnet में अपनी शानदार एक्टिंग से ऑस्कर जीता है. क्या आप जानते हैं कि वो कौन है. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Oscars 2026 Jessie Buckley: आयरलैंड की एक्ट्रेस Jessie Buckley ने फिल्म Hamnet में अपने दमदार एक्टिंग के लिए 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल) का ऑस्कर जीत लिया. इस जीत के साथ उन्होंने पूरे अवॉर्ड सीजन में अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया.

इस कैटेगरी में उनका मुकाबला कई बड़ी एक्ट्रेसेज से था, जिनमें रोज बर्न, केट हडसन, रेनेट रीन्सवे और एम्मा स्टोन शामिल थीं. कड़ी टक्कर के बावजूद बकली ने ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर लिया.

अवॉर्ड सीजन में लगातार जीत

ऑस्कर जीतने से पहले भी जेसी बकली इस भूमिका के लिए कई बड़े पुरस्कार जीत चुकी थीं. उन्हें बाफ्टा अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में भी सम्मान मिला था. इससे साफ हो गया था कि इस साल उनकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा चर्चा में रही.

‘Hamnet’ की कहानी क्या है

फिल्म Hamnet एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे निर्देशक Chloé Zhao ने बनाया है. ये फिल्म लेखिका Maggie O’Farrell के मशहूर उपन्यास पर बेस्ड है, जिसकी कहानी महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के जीवन से प्रेरित है.

फिल्म में जेसी बकली ने एग्नेस का किरदार निभाया है, जबकि पॉल मेस्कल शेक्सपियर की भूमिका में नजर आते हैं. कहानी उस दर्दनाक दौर को दिखाती है जब उनके छोटे बेटे हैमनेट की मौत हो जाती है और ये त्रासदी किस तरह शेक्सपियर के मशहूर नाटक Hamlet की रचना को प्रभावित कर सकती थी.

बचपन से ही कला की ओर झुकाव

28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के किलारने में जन्मीं जेसी बकली का बचपन एक कलात्मक माहौल में बीता. उनकी मां वोकल कोच थीं और पिता कवि, जिसकी वजह से उन्हें बचपन से ही संगीत और अभिनय में रुचि हो गई.

Related Post

स्कूल के दिनों में उन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया और कभी-कभी लड़कों के किरदार भी निभाए. साथ ही उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग ली और पियानो, हार्प और क्लैरिनेट जैसे वाद्य यंत्र भी सीखे.

एक्टिंग करियर की शुरुआत

बाद में जेसी बकली पढ़ाई के लिए रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट, लंदन चली गईं और 2013 में वहां से ग्रेजुएट हुईं. उनके करियर की शुरुआत तब चर्चा में आई जब 2008 में वह टैलेंट शो I’d Do Anything में रनर-अप रहीं.

इसके बाद उन्होंने थिएटर और टीवी में कई मजबूत भूमिकाएं निभाईं, जिनमें लोकप्रिय सीरीज चेरनोबिल और फ़ार्गो भी शामिल हैं.

फिल्मों में बड़ी पहचान

फिल्मों में उन्हें बड़ी पहचान 2018 की फिल्म वाइल्ड रोज से मिली, जिसमें उन्होंने एक कंट्री सिंगर का किरदार निभाया. उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी गायकी की भी खूब तारीफ हुई.

इसके बाद 2021 में फिल्म ‘द लोस्त् दौघ्तेर्’ के लिए उन्हें पहली बार ऑस्कर नॉमिनेशन मिला, जिसने उन्हें हॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026