Categories: मनोरंजन

‘नम आंखें, मायूस चेहरा…’ शेफाली जरीवाला की मौत पर बिलख-बिलखकर रोने लगे हिंदुस्तानी भाऊ! बोले- मेरी बेटी… वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Hindustani Bhau On Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' फेम और 'बिग बॉस 13' की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

Published by

Hindustani Bhau On Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक हंसती-खेलती जिंदगी अचानक खत्म हो जाने से न सिर्फ मनोरंजन जगत, बल्कि उनके करीबी दोस्त और परिवार भी गहरे सदमे में हैं। इस दुख की घड़ी में उनके राखी भाई और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक बेहद भावुक नजर आए।

भावुक वीडियो वायरल

विकास पाठक ने एक वीडियो में कहा कि शेफाली सिर्फ उनकी बहन नहीं, बल्कि उनकी बेटी जैसी थीं। शेफाली हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती थीं और दोनों के बीच बेहद करीबी रिश्ता था। भावुक विकास ने कहा, “जो साल में दो-तीन बार फोन जरूर करती थी, रक्षाबंधन और गणपति के समय… अब वही नाम मोबाइल में रह जाएगा, फोन नहीं आएगा।” वीडियो में उनकी आंखें नम थीं और आवाज भारी थी।

Related Post

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कैसे बने भाई-बहन 

शेफाली और विकास की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के घर में हुई थी। दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आए थे और घर के अंदर ही उनका रिश्ता भाई-बहन में बदल गया। शो से बाहर आने के बाद भी यह रिश्ता कायम रहा। 5 फरवरी 2020 को शेफाली ने विकास के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कैप्शन में ‘फैमिली’ लिखा था। यह तस्वीर अब उनकी यादों का हिस्सा बन चुकी है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026