Categories: मनोरंजन

Genelia Deshmukh Birthday: 2 बार शादी और 0 लड़ाई, किसी फेयरीटेल से कम नहीं रितेश-जेनिलिया की लव स्टोरी

Happy Birthday Genelia Deshmukh: आज जेनेलिया देशमुख अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ खास पलों से रूबरू करवाएंगे। क्या आप जानते हैं कि 2012 में शादी रचाने से पहले जेनिलिया और रितेश ने एक दूसरे को कितने सालों तक डेट किया। यही नहीं, उन्होंने कितने साल तो प्रपोज करने में लगा दिए। लेकिन, इस ब्रेक अप और डिवॉर्स के दौर में ये कपल लोगों के लिए एक मिसाल बन चुका है।

Published by Shraddha Pandey

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई अदाकाराएं हैं जिन्होंने तमाम फिल्में की नाम कमाया इसके बावजूद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। लेकिन, खूबसूरती और नेट वर्थ के मामले में वो आज भी बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है, उनका नाम है जेनिलिया डिसूजा। लेकिन, जेनिलिया ने ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ा शादी के बाद। इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी के बाद जेनेलिया देशमुख ने घर पर रहने और बच्चों को वक्त देने का फैसला किया। आज जेनेलिया अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ खास पलों से रूबरी करवाएंगे

कई लोग इसको अलग अलग नजरिए से भी देखते हैं। लेकिन, जेनिलिया का ये फैसला उनकी खुद की मर्जी थी। रितेश और उनकी शादी को लेकर आज तक किसी तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया। बल्कि, दोनों एक दूसरे को बेहद चाहते हैं और दोनों में ही कमाल की कंपैटिबिलिटी देखने को मिलती है। फिल्मों से दूर होने के बाद भी जेनिलिया हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, उन्होंने रितेश के साथ एक या दो रियलिटी शोज भी होस्ट किए हैं, जहां दोनों के रिश्ते की मिठास साफ झलकी। जेनिलिया ने साल 2012 में रितेश के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम रियान और राहिल हैं। मीडिया अपीरियंस में दोनों बच्चों के संस्कार साफ दिखते हैं। 

Eisha का किसने किया ये हाल? नाक से बह रहा खून…बिखरे बालों में रोती-बिलखती दिखीं एक्ट्रेस, Video देख फैंस का कलेजा आया बाहर

10 सालों तक नहीं किया इजहार-ए-इश्क

Related Post

रितेश और जेनिलिया को लोग ऑनस्क्रीन से ज्यादा ऑफस्क्रीन देखना पसंद करते हैं। लोग उनसे कपल गोल्स भी लेते हैं और काफी मोटिवेट होते हैं। बता दें कि दोनों ने शादी से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। यही नहीं, ये बात आपको हैरान कर देगी कि दोनों में से एक दूसरे को किसी ने 10 सालों तक प्रपोज भी नहीं किया था। इस बात का खुलासा कपल ने खुद किसी शो में किया था। दोनों की शादी को 23 साल हो चुके हैं। और ये जानकर आपको हैरानी होगी कि इन सालों में दोनों की कभी किसी बात पर एक बार भी बहस नहीं हुई। ये भी जेनिलिया ने अपने हाल ही के किसी इंटरव्यू में शेयर किया था। 

दो बार हुई शादी

कपल बताते हैं कि जब वो रिलेशनशिप में आए थे तो वीडिया कॉल जैसी कोई सुविधा नहीं थी। तब दोनों शूटिंग के दौरान लॉन्ग डिस्टेंस में खत लिखकर बातें करते थे। रितेश और जेनेलिया ने एक नहीं बल्कि दो बार शादी रचाई। एक्टर महाराष्ट्रीयन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं इसलिए 3 फरवरी 2012 को उन्होंने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से शादी की। वहीं, जेनेलिया क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए अगले दिन दोनों ने चर्च में शादी की।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026