Categories: मनोरंजन

120 Bahadur Teaser: ‘ये वर्दी बलिदान मांगती है’; फरहान अख्तर की फिल्म का धांसू टीजर रिलीज, यूजर्स ने दिए खतरनाक रिएक्शन

यह 21 नवंबर, 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।" एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई ने किया है।

Published by Ashish Rai

120 Bahadur Teaser: हिंदी सिनेमा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता फरहान अख्तर की नई फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीज़र निर्माताओं ने रिलीज़ कर दिया है। इसमें फरहान एक सेना के जवान मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। दुश्मनों से भिड़ते हुए, वह मातृभूमि के लिए बलिदान देने को तैयार रहते हैं, जो हर सैनिक का प्रथम कर्तव्य होता है। 2 मिनट 8 सेकंड का यह टीज़र आपके रोंगटे खड़े कर देगा और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जोश भर देगा।

Dhanashree Verma Net Worth: शादी के पहले से करोड़ों की मालकिन हैं धनश्री वर्मा, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

“यह वर्दी सिर्फ़ साहस ही नहीं, बलिदान भी मांगती है”

यह 1962 के भारत-चीन युद्ध की कहानी है। टीज़र की शुरुआत में कोई पूछता है कि 18 नवंबर को रेजांग ला में क्या हुआ था। इसके बाद उन्हें हकीकत से रूबरू कराया जाता है। जहाँ भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ते नज़र आते हैं। दोनों तरफ़ से गोलियों की बौछार होती है। इसके बाद फरहान कहते हैं, “मेरे पिता ने कहा था, यह वर्दी न केवल साहस बल्कि बलिदान भी मांगती है। आज वह समय आ गया है। मुझे आखिरी गोली, आखिरी कदम और अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ना पसंद है, लेकिन पीछे हटना नहीं।” 

120 भारतीय जवानों ने 3000 चीनी सैनिकों से लड़ी थी जंग

इस फिल्म की कहानी भारत के 120 बहादुर जवानों की वीरता पर आधारित है। यह वो देशभक्ति से प्रेरित कहानी है जो भारतीय सेना के इतिहास में सबसे बहादुरी से लड़ी गई। इसमें हमारे देश के 120 जवानों ने पड़ोसी देश चीन के 3 हजार सैनिकों से जंग लड़ी थी। संख्या में कम होने के बावजूद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

फिल्म कब रिलीज होगी?

इस टीजर में भारतीय जवानों के युद्ध, जज्बे और बलिदान को बखूबी पेश किया गया है। मेजर शैतान सिंह के किरदार में फरहान ने प्रभावित किया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ लद्दाख और राजस्थान जैसी जगहों पर बड़े पैमाने पर की गई है। टीजर सामने आने के बाद दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ गया है।

Related Post

फरहान ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “यह वर्दी सिर्फ़ साहस नहीं, बलिदान भी मांगती है। बर्फ में उकेरी गई और बलिदान से सजी एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित। यह 21 नवंबर, 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।” एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई ने किया है।

यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

बता दें, ‘120 बहादुर’ का टीज़र आने के बाद फरहान अख्तर के फैंस के काफी जोश में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ़ हो रही है। सोशल मीडिया पर ishaannigam.म्यूजिक नाम के यूजर्स ने लिखा- शुभकामनाएँ और दिल की इमोजी शेयर की। वहीँ, दूसरे यूजर ने लिखा-‘लक्ष्य और भाग मिल्खा के बाद आखिरकार कुछ बेहतर’, वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा-‘फरहान यार और फिल्में करो’।  

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

अगर ये काम कर देती janhvi kapoor, तो मालामाल हो जाती ये कंडोम कंपनी, कंपनी के मालिक ने कर डाला बड़ा खुलासा
 

Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026