Categories: मनोरंजन

ना कार्तिक ना अहान….आदित्य और श्रद्धा को वापस देखना चाहते हैं फैंस, क्या फिर Aashiqui 3 में नजर आएगा 12 साल पुराना अधूरा प्यार?

Aashiqui 3 : म्यूजिकल रोमांस फिल्मों का क्रेज दर्शकों में खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब फैंस चाहते हैं कि 'आशिकी 3' में एक बार फिर

Published by Preeti Rajput

Aashiqui 3 : इन दिनों म्यूजिकल रोमांस फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘Saiyaara’ ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई की है। इस बीच एक मांग जोरों से उठ रही है। फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखना चाहते हैं। फैंस की चाहत है कि ‘आशिकी 3’ से एक बार फिर यह जोड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ले।

क्या फिर बनेगी ‘आशिकी 3’?

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने ‘आशिकी 2’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब फैंस चाहते हैं कि ये दोनों फिर से साथ में रोमांस की नई कहानी लेकर आएं। इस फिल्म की कहानी, गाने और एक्टिंग सभी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब फैंस चाहते हैं कि वे दोनों फिर से ‘आशिकी 3’ में नजर आएं। फैंस ने अपनी इस मांग को जोरों से उठाना भी शुरू कर दिया है। 

हद पार कर दी! Khushi Mukherjee की इस हॉट पिंक ड्रेस ने मचाई तबाही, Video देख पानी मांगने लगी Urfi

Related Post

मोहित सूरी ने दिया फैंस को जवाब

इस बारे में निर्देशक मोहित सूरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि- वह जरूर दोनों के साथ फिल्म बनाना चाहेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें एक बेहतरीन स्क्रिप्ट की जरूरत है। मेरे सिर पर आशिकी का बोझ है। लेकिन मुझे एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए, जो आशिकी 2 से भी बेहतरीन हो। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि-फिल्म सैयारा का आइडिया मूल रूप से ‘आशिकी 3’ के लिए ही था। लेकिन बाद में उन्होंने इसे सैयारा के लिए फाइनल कर लिया। 

सलमान खान की Ex Girlfriend को भी नहीं छोड़ा! फार्महाउस में घुसे नकाबपोश बदमाश, टूटा हुआ मिला अंदर रखा हर समान

मोहित सूरी ने बताया कि वह आशिकी 3 के लिए एक नई और अनोखी कहानी पर फिलहाल काम कर रहे हैं। जो दर्शकों के दिल में एक बार फिर जगह बना लें। आशिकी 2 की सफलता के बाद, फैंस अब आशिकी 3 का बेसब्री से इजार कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करें और आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर कमाल दिखाएं। अगर आशिकी 3 इस जोड़ी के साथ बनेगी, जाहिर तौर पर यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026