Categories: मनोरंजन

KBC 17: क्या 25 लाख का सवाल बना ISRO की वैज्ञानिक के लिए चुनौती ?

Published by Ananya verma

Kaun Banega Crorepati 17: टीवी पर आने वाला क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति 17” (KBC 17) इस बार भी दर्शकों को खूब भा रहा है। 11 अगस्त से शुरू हुए इस शो को हर बार की तरह अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैंबिग बी न केवल सवाल पूछते हैं, बल्कि अपनी बातों और हंसी-मजाक से शो को और भी रोचक बना देते हैं। इसी शो के 28 अगस्त वाले एपिसोड में हॉट सीट पर आईं हरिप्रिया साकेतपुरम, जो हैदराबाद, तेलंगाना की रहने वाली और इसरो (ISRO) की वैज्ञानिक हैं। उन्होंने अपने ज्ञान और आत्मविश्वास से कई सवालों के सही जवाब दिए और धीरे-धीरे बड़े इनाम की तरफ बढ़ती चली गईं।

हॉट सीट पर हरिप्रिया का सफर

हरिप्रिया ने शुरुआत के सवाल बड़े आराम से हल कर लिए। फिर जैसे-जैसे रकम बढ़ती गई, सवाल भी मुश्किल होते गए। लेकिन उन्होंने धैर्य और समझदारी से खेल को आगे बढ़ाया।जब वह 25 लाख रुपए के सवाल पर पहुंचीं, तब तक उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। सवाल सुनकर उन्हें थोड़ा शक हुआ। लंबे समय तक सोचने के बाद उन्होंने रिस्क न लेते हुए क्विट करने का फैसला किया। इस तरह वह 12.5 लाख रुपए लेकर घर लौटीं।

25 लाख का सवाल क्या था?

सवाल था ,परमहंस योगानंद की आत्मकथा के अनुसार, उन्होंने महात्मा गांधी को कौन सा फल खाने की सलाह दी थी और कैलिफर्निया से वर्धा आश्रम में पौधे भिजवाए थे?”  चार ऑप्शंस थे

A. खरबूजा (Cantaloupe)B. हकलबेरी (Huckleberry)

C. एवोकाडो (Avocado)

D. आड़ू (Peach)

Related Post

इस सवाल का सही जवाब था , एवोकाडो (Avocado)

सवाल के पीछे की दिलचस्प कहानी

परमहंस योगानंद, जिन्होंने “Autobiography of a Yogi” नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी है, उसमें उन्होंने बताया है कि सन 1935 में जब वे महात्मा गांधी से वर्धा आश्रम में मिले थे, तब उन्होंने एवोकाडो नामक फल की सिफारिश की थी योगानंद का मानना था कि एवोकाडो सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है। भारत में भी यह आसानी से उग सकता है। इसलिए उन्होंने कैलिफर्निया से एवोकाडो के पौधे मंगवाकर गांधीजी को भेंट किए।

अमिताभ बच्चन ने किया स्वागत

जब हरिप्रिया हॉट सीट पर पहुंचीं, तो अमिताभ बच्चन ने उनका तह दिल से स्वागत किया। बिग बी ने कहा, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने इसरो की एक महिला वैज्ञानिक पहली बार आई हैं।” उनके इस कथन से न केवल दर्शकों को गर्व महसूस हुआ, बल्कि महिलाओं का योगदान भी सरहाया

इसरो में कि15 साल की सेवा

हरिप्रिया साकेतपुरम ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने 15 साल इसरो में काम किया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों में योगदान दिया है। इनमें सबसे प्रमुख हैं, चंद्रयान (Chandrayaan Mission) और मंगलयान (Mars Orbiter Missionये दोनों मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियाँ रहे हैं

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्टसे हॉट सीट तक

हरिप्रिया ने अमिताभ बच्चन से मजक में कहा, मैंने इसरो में चंद्रयान और मंगलयान जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है, लेकिन KBC में ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ से लेकर हॉट सीट तक पहुंचना ज्यादा कठिन है।” उनकी इस बात पर स्टूडियो में बैठे दर्शक और बिग बी दोनों मुस्कुराए

परिवार का साथ

वैज्ञानिक होते हुए भी हरिप्रिया ने बताया कि वह घर और काम, दोनों को बराबरी से संभालती हैं। उन्होंने कहा, मैं भले ही इसरो में वैज्ञानिक हूं, लेकिन घर पर हमेशा देख भाल और ध्यान बनाए रखने की कोशिश करती हूं। मेरे पति और तीन बच्चों के सहयोग से ही मैं काम कर पाती हूं।” उनके इस बयान ने यह साबित किया कि बड़ी उपलब्धियाँ केवल कड़ी मेहनत से नहीं मिलतीं, बल्कि परिवार का साथ और समर्थन भी बहुत ज़रूरी होता है।

क्यों खास है यह एपिसोड?

यह एपिसोड कई वजह से यादगार बन गयापहली बार कोई इसरो की महिला वैज्ञानिक हॉट सीट पर पहुंचीं। विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़ी खास बातों को आम लोग और करीब से जान पाए। हरिप्रिया, महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी और दुनिया को दिखाया कि घर और परिवार की ज्म्मिेंदारियाँ निभाते हुए भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Ananya verma
Published by Ananya verma

Recent Posts

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026