Categories: मनोरंजन

Naagin 7 Teaser: आपसे मिलने आ रही है ये खूबसूरत बला, एकता कपूर के ‘नागिन 7’ का पहला टीजर आया सामने…अब इंतजार हुआ खत्म

Naagin 7 Teaser Out: एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 का इंतजार अब बस खत्म होने को है। इस शो का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने आते ही इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। एकता कपूर की नागिन एक बार फिर टीवी पर अपना जहर फैलाने के लिए वापस लौट रही है

Published by Preeti Rajput

Naagin 7 : टीवी शो नागिन 7 का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस शो का टीजर लीक हो गया था, जिसे देख लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था। वहीं अब एकता कपूर ने अपने सीरियल नागिन 7 का टीजर शेयर कर दिया है। इस टीजर ने सामने आते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। यह टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एकता कपूर ने यह नहीं बताया है कि इस बार कौन सी हसीना उनकी नागिन बनेगी। 

नागिन का पहला टीजर आया सामने 

नागिन के इस सीजन का दर्शकों को दो साल से इंतजार है। एकता कपूर भारतीय टेलीविजन पर कई सालों से राज कर रही हैं। अब वह एक बार फिर नागिन के नए सीजन को लेकर वापस लौट रही हैं। नागिन 7 का पहला टीजर सामने आ चुका है। हालांकि, इस सीजन की कास्ट को लेकर अभी किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के तौर पर नजर आ सकती हैं। नागिन सीजन 7 की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

Related Post

एकता कपूर ने शेयर किया टीजर 

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नागिन सीजन 7 का टीजर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट कर लिखा- मेरे सभी प्यारे नागिन फैन्स, मेरे सभी शोज़ में से आप लोग सबसे ज़्यादा वफ़ादार हैं और शायद मुझे सबसे ज़्यादा ट्रोल भी करते हैं!! तो आप सभी के लिए ये है नागिन। टीजर के सामने आते ही फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-अब जल्दी लाओ, 2.5 साल से आ ही रही है क्या नागिन? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बधाई एवं शुभकामनाएं मैडम। वहीं एक और ने कमेंट कर लिखा- हमारा ट्रोल ही आपके प्रति प्यार व्यक्त करने का एकमात्र तरीका है मेरे प्यारे एकता कपूर। 

Biggboss 19 में छिड़ गया Samay Raina का मुद्दा, Pranit More ने Salman Khan से कहा कुछ ऐसा; लोटपोट हो गए ‘भाईजान’

ये हसीना बनेगी एकता कपूर की नागिन

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि, इस बार एकता कपूर की नागिन कौन बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर की नागिन इस बार बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने वाली प्रियंका चाहर चौधरी बनने जा रही है। उनके फैंस उन्हें इस बार नागिन के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में प्रियंका चाहर ने धमाल मचा दिया था। प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनका हर पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। 

Tannishtha Chatterjee Cancer: स्टेज-4 कैंसर से लड़ रही तनिष्ठा चटर्जी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी का किया धन्यवाद

 
 
 
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: naagin 7

Recent Posts

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026